-
21 Mar 2019
WWE पर छाया होली का रंग, सुपरस्टार्स ने दी भारतीय फैंस को बधाई, देखें वीडियो
-
WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल रेसलिंग प्रमोशन है। इसके फैंस पूरे दुनिया में फैले हुए हैं।
कंपनी को पता है कि भारत में इसके काफी सारे फैंस हैं और भारत में प्रो रेसलिंग बाजार के लिए काफी ज़्यादा मौके हैं।
हाल ही में WWE में भारत में अपना पहला ट्राईआउट भी कराया था और द न्यू डे टीम को भारत के दौरे पर भी भेजा था।
WWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस को होली की बधाई दी है।
-
जिंदर महल
मॉर्डन डे महाराजा ने दी अपने अंदाज में बधाई
-
वैसे तो जिंदर महल कनाडा से हैं, लेकिन उनका भारत से गहरा नाता है। उनके पूर्वज भारत के पंजाब में रहते थे।
WWE में जिंदर महल ने पिछले 3-4 सालों में काफी ज़्यादा लोकप्रियता हासिल की है। द ग्रेट खली के बाद महल को भारतीय फैंस सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं।
महल ने वीडियो में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं पूरे भारत को खुशहाल और सुरक्षित होली की बधाई देता हूं।"
उनके साथ 'सिंह ब्रदर्स' भी थे।
-
ट्विटर पोस्ट
WWE ने दी होली की बधाई
-
Holi just got more colourful with a splash of positivity!
— WWE (@WWEIndia) March 21, 2019
The #NewDay wishes the @WWEUniverse a #HappyHoli!
🌈🎺🦄 @TrueKofi @XavierWoodsPhD @WWEBigE pic.twitter.com/ff01LXAbEs -
बयान
इन WWE सुपरस्टार्स ने भी दी बधाई
-
वीडियो में देखा जा सकता है कि WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना समेत रे मिस्टेरियो, द हार्डी बॉयज और द न्यू डे ने भी भारतीय फैंस को इस रंगों के त्यौहार होली पर बधाई दी है।
-
WWE
भारत में पकड़ मजबूत करने में लगा है WWE
-
WWE पिछले कुछ समय से भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में लगा है। कंपनी को पता है कि भारत में WWE देखने वालों की संख्या काफी ज़्यादा है।
द ग्रेट खली से लेकर जिंदर महल तक को पुश देकर कंपनी ने भारतीय फैंस को खुश करने की काफी कोशिशें की हैं।
भारतीय फैंस को खुश करने के लिए WWE, किसी भी मौके पर भारतीय लोगों को बधाई देने से नहीं चूकता।