NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता
    खेलकूद

    एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता

    एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 15, 2019, 08:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता

    जॉन सीना WWE के सबसे ज़्यादा मशहूर और चहेते सुपरस्टार हैं। वह इतने मशहूर हैं कि उन्हें रेसलिंग नहीं देखने वाले लोग भी अच्छे से जानते हैं। हालांकि, लगभग दो दशक से कंपनी का चेहरा बने हुए सीना के जीवन में कई महिलाओं का प्रवेश हुआ। उन्होंने कई महिलाओं को डेट किया है। सीना की शादी भी ज़्यादा दिन नहीं टिक नहीं सकी थी। जानिए सीना के टॉप-5 अफेयर्स के बारे में।

    मिकी जेम्स के साथ रहा है सीना का रिश्ता

    जॉन सीना और मिकी जेम्स वास्तविक जीवन में रिश्ते में थे और फिर बाद में WWE ने उनकी ऑफ-स्क्रीन कहानी को ऑन-स्क्रीन लाने का निर्णय लिया। स्क्रीन पर इन दोनों के बीच बढ़िया तालमेल देखने को मिला, लेकिन कपल का ब्रेकअप हो जाने के बाद जेम्स को स्मैकडाउन भेज दिया गया तो वहीं सीना रॉ के टॉप स्टार बने रहे। बाद में केन डोएन ने दावा किया था कि वह जेम्स को डेट कर रहे हैं।

    WWE की टॉप डिवा थीं सीना की गर्लफ्रेंड

    निक्की बेला वर्तमान समय में WWE की सबसे बेहतरीन महिला रेसलर हैं जिनके पास खूबसूरती और बढ़िया रेसलिंग स्किल, दोनों है। 2012 में सीना ने रिंग में ही निक्की बेला को प्रपोज किया था और फिर दोनों ने सगाई भी की थी। हालांकि, इनका रिश्ता 3-4 सालों तक चलने के बाद एकाएक खत्म हो गया और किसी को भी इसका कारण पता नहीं है। कई लोगों का यह भी मानना है कि सीना ने ही बेला को पुश दिलाया था।

    बचपन के प्यार से की शादी, तीन साल में ही हुआ तलाक

    2009 में सीना और मिकी जेम्स का तगड़ा अफेयर था, लेकिन बाद में सीना ने दावा किया था कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार एलिजाबेथ हुबरडू से विवाह कर लिया है। तो क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीठ पीछे मिकी जेम्स के साथ अफेयर कर रहे थे? इसके अलावा उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड के साथ भी उनकी शादी ज़्यादा दिन तक नहीं चल सकी और तीन सालों में ही दोनों का तलाक हो गया।

    महिला रेसलर ने बताई थी सीना को डेट करने की बात

    45 वर्षीया विक्टोरिया अभी भी विमेंस रेसलिंग की सबसे हॉटेस्ट महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने WWE और TNA दोनों में काफी समय बिताया था और दोनों ही प्रमोशन पर वह चैंपियन रही थीं। विक्टोरिया ने इस बात को स्वीकार किया था कि वह सीना को डेट कर रही थीं, लेकिन सीना के मुताबिक दोनों के बीच कोई अफेयर नहीं था। विक्टोरिया के मुताबिक उन्होंने सीना को कुछ महीनों तक डेट किया, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे।

    एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री से था सीना का रिश्ता!

    केंड्रा लस्ट एडल्ट फिल्मों में काम करती हैं। केंड्रा और जॉन सीना के बीच अफेयर की खबरें काफी तेजी से उड़ी थीं। भले ही केंड्रा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को लगता है कि सीना के तलाक के पीछे इसी अफेयर का हाथ था। भड़कीले कपड़ों में केंड्रा की फोटो सीना के साथ लीक होने के बाद काफी बवाल मचा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE स्मैकडाउन
    जॉन सीना

    WWE

    WWE: द अंडरटेकर की वापसी बारे में बड़ा खुलासा, रेसलिंग जगत हुआ सन्न WWE रेसलमेनिया
    जानिए, WWE की बेहतरीन महिला रेसलर बैकी लिंच के बारे में कुछ रोचक बातें WWE रेसलमेनिया
    WWE: इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये 5 बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE रेसलमेनिया
    WWE: जानिए एलिमिनेशन चैंबर से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े WWE रेसलमेनिया

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: इस हफ्ते रॉ पर हुई ये 5 बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE: हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से काफी मिलती हैं इन महिला रेसलर्स की शक्ल WWE
    WWE: देखें एलिमिनेशन चैंबर पर हुई अब तक की सबसे बड़ी घटनाओं के वीडियो WWE
    सेलेब्रिटीज से काफी ज़्यादा मिलती है इन WWE सुपरस्टार्स की शक्ल WWE

    जॉन सीना

    WWE: विवादित रहे हैं जॉन सीना, पढ़ें सीना के साथ जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद WWE
    WWE: चोट से जूझ रहे हैं सीना, रॉयल रंबल में भाग लेने पर बना संशय WWE
    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन WWE
    WWE: जॉन सीना ने की बड़ी घोषणा, मंडे नाइट रॉ पर दिया दमदार प्रोमो, देखे वीडियो WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023