Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच
खेलकूद

विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच

विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच
लेखन Neeraj Pandey
Jun 16, 2022, 03:59 pm 3 मिनट में पढ़ें
विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच
अक्सर विवादों में रहते हैं विंस मैकमैहन (तस्वीर: wwe.com)

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) दुनिया का सबसे मशहूर और सफल रेसलिंग प्रमोशन है। इसके चेयरमैन विंस मैकमैहन भी काफी मशहूर हैं और वह कई दशकों से रेसलिंग बिजनेस में शामिल हैं। विंस के बारे में तमाम विवाद सामने आते रहे हैं। अब उनसे जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। विंस के ऊपर आरोप लगे हैं कि उन्होंने महिला सहकर्मी के साथ अफेयर छिपाने के लिए लगभग 24 करोड़ रूपये की समझौता राशि खर्च की थी।

जांच
अप्रैल से ही जांच कर रहा है WWE बोर्ड

Wall Street Journal में छपी रिपोर्ट के मुताबिक WWE के बोर्ड मेंबर्स इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर क्यों विंस ने एक पूर्व महिला कर्मचारी को तीन मिलियन डॉलर (लगभग 24 करोड़ रुपये) की समझौता राशि दी थी। WWE बोर्ड ने अप्रैल में ही अपनी जांच शुरु कर दी थी और उनके हाथ उस महिला से जुड़े कागजात लगे थे जिसने विंस के खिलाफ गलत व्यवहार के आरोप लगाए थे।

जानकारी
बोर्ड को किसी ने ईमेल भेजकर दी मामले की जानकारी

यह मामला तब सामने आया जब WWE बोर्ड को किसी ने ईमेल भेजकर 24 करोड़ रुपये की इस समझौता राशि की जानकारी दी थी। ईमेल में यह भी कहा गया था कि यह पेमेंट विंस के पर्सनल फंड से की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विंस और उनके वकीलों ने करोड़ों रूपये देकर महिला पर दबाव बनाया था और इसी कारण वह कंपनी छोड़कर चली गई थी।

2019
2019 में महिला ने शुरु की थी WWE में नौकरी

2019 में महिला को पैरालीगल के तौर पर नौकरी दी गई थी और इसके बाद जब उसने कंपनी छोड़ी तो यह सहमति बनी थी। समझौता राशि देने के साथ ही विंस ने यह भी तय कर दिया था कि वह महिला अपने और विंस के रिश्ते के बारे में किसी से बात नहीं कर सकती है। WWE के एक प्रवक्ता के मुताबिक विंस और महिला के बीच का रिश्ता सहमति वाला था।

बलात्कार
1992 में विंस पर लगे थे बलात्कार के आरोप

WWE की पहली महिला रेफरी रहने वाली रीटा चैटर्टन ने 1992 में विंस के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था। रीटा ने 1984 से 1986 के बीच रेफरी की भूमिका निभाई थी और इसके बाद उन्होंने खुद को इस बिजनेस से दूर कर लिया था। एक शो में इस बात खुलासा करते हुए उन्होंने 1986 में अपना बलात्कार होने की बात कही थी। हालांकि, इस मामले में कोई खास कदम नहीं उठाए गए थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
Neeraj Pandey
Neeraj Pandey
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
WWE
ताज़ा खबरें
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
ओपनिंग वीकेंड पर ही नेटफ्लिक्स पर एक करोड़ घंटे से ज्यादा देखी गई 'डार्लिंग्स'
ओपनिंग वीकेंड पर ही नेटफ्लिक्स पर एक करोड़ घंटे से ज्यादा देखी गई 'डार्लिंग्स' मनोरंजन
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील
ताइवान संकट: भारत ने की संयम बनाए रखने और तनाव कम करने की अपील देश
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
WWE
राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन
राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन राजनीति
WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा
WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा मनोरंजन
पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत
पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत खेलकूद
जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स
जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स खेलकूद
तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा
तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022