NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 
    अगली खबर
    WTC 2023-25: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 
    भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

    WTC 2023-25: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 18, 2024
    07:52 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 434 रन से हरा दिया।

    राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में जीत के लिए मिले 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 122 रन पर ही सिमट गई।

    यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में भारतीय टीम की चौथी जीत है।

    आइए इस मैच के परिणाम के बाद WTC की अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।

    मुकाबला 

    मैच में क्या हुआ?

    भारतीय टीम ने पहली पारी में रोहित शर्मा (131) और रविंद्र जडेजा (112) की शानदार पारियों के दम पर 445 रन बनाए थे।

    जवाब में मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी (84 रन देकर 4 विकेट) की और इंग्लैंड की पारी 319 रन पर खत्म हुई।

    भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (214) और शुभमन गिल (91) की पारियों के दम पर 430 रन बनाए।

    इंग्लैंड की दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

    फायदा

    दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय टीम 

    भारतीय टीम 59.52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत मिली थी, जिससे भारत को घाटा हुआ था।

    भारतीय टीम ने WTC 2023-25 में 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 2 में हार झेली है। 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है।

    भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने 10 में से 6 टेस्ट जीता है और 3 में उन्हें हार मिली है।

    शीर्ष

    न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष स्थान पर बरकरार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम WTC 2023-25 शीर्ष स्थान पर है। इस चक्र में कीवी टीम ने सिर्फ 1 हार बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ झेली है।

    न्यूजीलैंड के अब 75.00 प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष पर कब्जा बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

    WTC 2023-25 में अब तक अपने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीतने वाली प्रोटियाज टीम अब 25 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    अन्य

    ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति 

    अपने 5 में से 2 मैच जीत चुकी पाकिस्तानी टीम 36.66 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर है। वेस्टइंडीज ने इस चक्र में सिर्फ 1 टेस्ट जीता है। कैरेबियाई टीम 33.33 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर है।

    इंग्लैंड ने WTC 2023-25 में अपने 8 में से 3 टेस्ट जीते (हार- 4) हैं और तालिका में फिलहाल 8वें स्थान पर है।

    श्रीलंकाई टीम ने मौजूदा चक्र में अपने दोनों टेस्ट हारे हैं और आखिरी 9वें स्थान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: केएल राहुल तीसरे टेस्ट से हुए बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला मौका- रिपोर्ट केएल राहुल
    भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए देवदत्त पडिक्कल का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसा है प्रदर्शन? देवदत्त पडिक्कल
    भारत बनाम इंग्लैंड: अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं बेन स्टोक्स, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन  टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट: रविचंद्रन अश्विन ने राजकोट में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविचंद्रन अश्विन
    विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए कारण विराट कोहली
    इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए आकाश दीप का कैसा रहा है प्रथम श्रेणी करियर? आकाश दीप

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड बेडिंघम ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: विलियम ओरूर्के ने डेब्यू टेस्ट में झटके 9 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2024: रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अजमतुल्लाह उमरजई ने जड़ा अपना 5वां वनडे अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से जमाया सीरीज पर कब्जा, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: अविष्का फर्नांडो अपने चौथे शतक से चूके, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025