Loading...
ऑस्ट्रेलिया की डरबन टेस्ट में जीत के बाद WTC की अंक तालिका में कैसी है स्थिति?
ऑस्ट्रेलिया को डरबन टेस्ट में शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

ऑस्ट्रेलिया की डरबन टेस्ट में जीत के बाद WTC की अंक तालिका में कैसी है स्थिति?

Oct 13, 2026
06:59 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने डरबन के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 214 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया से मिले 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में महज 206 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद कंगारू टीम को बड़ा फायदा हुआ है।

मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे जीता मुकाबला 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैट रेनशॉ (190) की शानदार पारी के मदद से टीम 390 रन बनाने में सफल रही।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका 284 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की और रेनशॉ के बल्ले से 82 रन निकले।

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 75 रन एडेन मार्करम ने बनाए। उनकी टीम 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

अंक-तालिका

ऐसी है ऑस्ट्रेलिया की स्थिति 

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने WTC की अंक तालिका में पहले स्थान पर स्थिति और मजबूत कर ली है।

टीम के 108 अंक और 81.82 अंक प्रतिशत हो गए हैं।

टीम ने इस सत्र में 9 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मुकाबलों में हारी है। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका टीम 60 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर चली गई है।

दक्षिण अफ्रीका ने इस सत्र में 3 टेस्ट अपने नाम किए हैं और 2 मुकाबले हारे हैं।

ADVERTISEMENT

दूसरे

न्यूजीलैंड दूसरे और भारत 5वें स्थान पर 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 72.22 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और एक में हार झेली है।

बांग्लादेश अब 55.56 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 प्रतिशत अंको के साथ 5वें स्थान पर हैं। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं।

तालिका में इंग्लैंड क्रिकेट टीम 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे और श्रीलंका 33.33 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

आखिरी नंबर पर हैं ये टीमें 

तालिका में सबसे नीचे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और पाकिस्तान है। वेस्टइंडीज 20.83 प्रतिशत अंकों के साथ 8वें और पाकिस्तान 4.63 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। दोनों ने 2-2 टेस्ट मैच जीते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ICC की पोस्ट

ADVERTISEMENT