Loading...
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC की अंक तालिका
ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC की अंक तालिका

Aug 23, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पारी और 51 रन से करारी शिकस्त दी। मैके में खेला गया ये टेस्ट सिर्फ 2 दिनों के भीतर ही समाप्त हो गया। इस मैच में बांग्लादेश ने 64 और 95 रन के स्कोर किए और शर्मनाक हार झेली। इस मुकाबले को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में फायदा हुआ। आइए इस तालिका पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती ऑस्ट्रेलियाई टीम 

पहली पारी में बांग्लादेश की ओर से 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी (6/12) के सामने बांग्लादेश ने टेस्ट में अपना चौथा सबसे कम स्कोर (64) बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन के अर्धशतक (67) की बदौलत 210 रन बनाए।

बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम ने 7 विकेट लिए। इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी भी कमिंस और स्टार्क की उम्दा गेंदबाजी के सामने 95 रन पर ढेर हुई।

अंक तालिका 

मजबूती से शीर्ष पर बरकरार है ऑस्ट्रेलिया  

ऑस्ट्रेलियाई टीम 80.00 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद है।

कंगारू टीम ने इस चक्र में 8 टेस्ट जीते हैं और 2 में हार झेली है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 75.00 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

प्रोटियाज टीम ने 3 मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है।

न्यूजीलैंड की टीम 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और 1 में हार झेली है।

ADVERTISEMENT

बांग्लादेश 

चौथे स्थान पर बनी हुई है बांग्लादेश 

बांग्लादेश ने WTC के मौजूदा चक्र में अपनी दूसरी हार झेली।

मैके टेस्ट में हार के बाद बांग्लादेश अब 55.56 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम ने WTC 2025-27 में 3 टेस्ट जीते हैं और एक टेस्ट ड्रॉ खेला है।

दिलचस्प रूप से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक टेस्ट जीतने में सफलता हासिल की है।

ADVERTISEMENT

भारत 

कैसी है भारत और श्रीलंका की स्थिति?

भारतीय क्रिकेट टीम 53.33 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। इस चक्र में भारत ने 5 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार झेली है। इसके अलावा एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।

वहीं, भारत से नीचे श्रीलंका (33.33) छठे स्थान पर है।

इस समय भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

इंग्लैंड ने 4 मैच जीते (हार- 8) हुए हैं और 24.36 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT