Page Loader
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर
भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर

Feb 05, 2024
03:48 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 106 रन से हरा दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत के लिए मिले 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 292 रन पर ही सिमट गई। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में भारतीय टीम की तीसरी जीत है। आइए इस मैच के परिणाम के बाद WTC की अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।

मुकाबला

मैच में क्या हुआ? 

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरे शतक (209) की मदद से 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जैक क्रॉली (76) के अर्धशतक की बदौलत 253 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 143 रन की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बना पाई। इस पारी में शुभमन गिल ने शतक (104) लगाया। चौथी पारी में इंग्लिश टीम लक्ष्य नहीं प्राप्त कर पाई।

दूसरे 

दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय टीम 

भारतीय टीम 52.77 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले टेस्ट में टीम को हार मिली थी, जिसके कारण उन्हें घाटा हुआ था। भारतीय टीम ने WTC 2023-25 में 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 2 में हार झेली है। 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका है, जिन्होंने 2 में से 1 टेस्ट जीता है और 1 हारा है। प्रोटियाज टीम के तालिका में फिलहाल 50.00 प्रतिशत अंक है।

कंगारू

शीर्ष पर बरकरार है ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया WTC की अंक तालिका में शीर्ष पर है। उन्होंने मौजूदा चक्र में 10 टेस्ट खेले हैं। 6 मैच में उन्हें जीत और 3 मैच में हार मिली है। उनके 55.00 प्रतिशत अंक हैं। WTC 2023-25 में इस हार के साथ इंग्लैंड 8वें स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं। 3 में उन्हें जीत और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके 25.00 प्रतिशत अंक हैं। इंग्लैंड ने 1 मैच ड्रॉ भी खेला है।

अंक

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के हैं बराबर अंक 

दक्षिण अफ्रीका के बराबर ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अंक हैं। दोनों टीम ने 1 मैच जीता है और 1 में शिकस्त झेली है। इनके अलावा बांग्लादेश के भी 50 प्रतिशत अंक हैं। बांग्लादेश ने मौजूदा चक्र में अब तक 1 टेस्ट जीता है और 1 में हार झेली है। इनके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 36.66 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर है। पाकिस्तानी टीम ने अपने 5 में से 2 मैच जीते हुए हैं।