NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पूरे किए 2,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पूरे किए 2,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े 
    स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पूरे किए 2,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 08, 2023
    04:47 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जमाया है।

    इस शानदार पारी के दौरान इस अनुभवी खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले केवल तीसरे ऑस्ट्रेलियाई और 8वें खिलाड़ी बने हैं।

    आइए टेस्ट में भारत के खिलाफ उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही स्मिथ की पारी?

    पहले दिन 71 रन तक ऑस्ट्रेलिया के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद स्मिथ बल्लेबाजी करने आए।

    उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ 408 गेंद में 285 रन की शानदार साझेदारी निभाई। स्मिथ ने 268 गेंदों का सामना किया और 121 रन बनाकर आउट हुए।

    उन्होंने इस पारी में 19 चौके लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 45.15 की रही। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। दूसरे दिन के पहले ओवर में उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

    रन

    भारत के खिलाफ स्मिथ ने पूरे किए 2,000 टेस्ट रन 

    स्मिथ ने जैसे ही फाइनल मुकाबले में अपने 113 रन पूरे किए। भारत के खिलाफ उनके 2,000 टेस्ट रन हो गए।

    रिकी पोंटिंग (2,555) और माइकल क्लार्क (2,049) भारत के खिलाफ 2,000 से अधिक रन बनाने वाले अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

    भारत के खिलाफ अपना 19वां टेस्ट खेल रहे स्मिथ की औसत 65 से ज्यादा की है। भारतीय सरजमीं पर भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने 10 मैच में 3 शतक लगाए हैं।

    रूट

    स्मिथ ने की जो रूट के इस रिकॉर्ड की बराबरी 

    स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    भारत के खिलाफ यह उनका 9वां टेस्ट शतक रहा। केवल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने ही भारत के खिलाफ इतने शतक जड़े हैं।

    ऑस्ट्रेलियाई के इस रन मशीन ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट अर्द्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 रन रहा है।

    इंग्लैंड के खिलाफ स्मिथ ने सबसे अधिक टेस्ट शतक (11) बनाए हैं।

    पछाड़ा

    स्मिथ ने दिग्गज हेडन को पछाड़ा 

    स्मिथ का यह 31वां टेस्ट शतक है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा है। हेडन ने टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक लगाए थे।

    पोंटिंग (45) और स्टीव वॉ (32) अब इस मामले में स्मिथ से आगे हैं।

    सक्रिय खिलाड़ियों में स्मिथ के टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा शतक हैं। रूट इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 29 टेस्ट शतक जड़े हैं।

    शतक

    इंग्लैंड में स्मिथ ने जड़ा सातवां टेस्ट शतक 

    इंग्लैंड की धरती पर 17वें टेस्ट में स्मिथ ने 7वां शतक लगाया है। उन्होंने स्टीव वॉ की बराबरी कर ली है। केवल सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (11) ने इंग्लैंड में उनसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

    स्मिथ ने इंग्लैंड में 60 से अधिक की औसत से 1,800 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 7 टेस्ट अर्द्धशतक भी जड़े हैं।

    इंग्लैंड की सरजमीं पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    स्टीव स्मिथ
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला
    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल IPL 2025
    सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स  सलमान खान
    'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से पहले अब्दुल कलाम पर बन चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज एपीजे अब्दुल कलाम

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: कौन हैं माइकल नेसर, जिन्हें हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिला मौका? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: अपने पहले खिताब की तलाश में होंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया, जानिए जरुरी बातें  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: ओवल के मैदान पर काफी संघर्ष करते हैं चेतेश्वर पुजारा, जानिए उनके आंकड़े  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    स्टीव स्मिथ

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक ने इन 2 खिलाड़ियों को बताया भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    स्टीव स्मिथ को टेस्ट में सर्वाधिक बार क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाज बने रविंद्र जडेजा रविंद्र जडेजा
    स्टीव स्मिथ को टेस्ट में 2 बार शून्य पर आउट करने वाले पहले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम को मिलेगा नया टेस्ट कप्तान?  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: टॉम मूडी ने चुनी भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों दी जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल से पहले शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को चेताया, बोले- भारतीय टीम जीत सकती है ट्रॉफी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: रैपिड फायर में अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स को बताया पसंदीदा मैदान, देखिए वीडियो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: जोश हेजलवुड का भारत के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जोश हेजलवुड
    WTC फाइनल: विराट कोहली का प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जोश हेजलवुड चोट के कारण हुए  WTC फाइनल से हुए बाहर  जोश हेजलवुड
    WTC फाइनल: डेविड वार्नर का भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  डेविड वार्नर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025