LOADING...
WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
पैट कमिंस के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े कमाल के हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

Jun 07, 2025
01:25 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 11 जून से खेला जाएगा। गत विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिताब का बचाव करने का प्रयास करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस से इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वह लॉर्ड्स के मैदान पर अपने अनुभव का उपयोग करने की कोशिश करेंगे। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

लॉर्ड्स

लॉर्ड्स में कैसे हैं कमिंस के आंकड़े? 

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में कमिंस ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं। वह 4 पारियों में 21.10 की औसत से 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/35 का रहा है। इंग्लैंड की धरती पर इस खिलाड़ी ने अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 27.17 की औसत से 51 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/91 का रहा है।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा रहा है कमिंस का प्रदर्शन 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने अपना पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 19.31 की उम्दा औसत के साथ 41 विकेट लेने में सफल रहे हैं। कमिंस ने इस टीम के खिलाफ 3 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/79 का रहा है। टेस्ट करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट (91) इंग्लैंड के खिलाफ लिए हैं।

Advertisement

गेंदबाजी

WTC 2023-25 के चक्र में कमिंस के आंकड़े

WTC 2023-25 के चक्र में कमिंस दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 17 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 24.54 की औसत के साथ 73 विकेट लेने में सफल रहे हैं। कमिंस ने इस दौरान 4 बार 4 विकेट हॉल और 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/91 विकेट का रहा है। 2023-25 के चक्र में सबसे ज्यादा 77 विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम है।

Advertisement

करियर

कमिंस के टेस्ट करियर पर एक नजर 

कमिंस ने पहला टेस्ट मैच साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था। उन्होंने अब तक 67 मुकाबले खेले हैं और इसकी 125 पारियों में 22.43 की उम्दा औसत के साथ 294 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 17 बार 4 विकेट हॉल और 13 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 विकेट का रहा है। 2025 में कमिंस ने 1 टेस्ट मैच खेला है और 5 विकेट लिए हैं।

Advertisement