WTC फाइनल: भारतीय क्रिकेट टीम ने एकसाथ किया अभ्यास, देखिए तस्वीरें
क्या है खबर?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए अब पूरी भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल खेल रहे कुछ खिलाड़ी गुरुवार को इंग्लैंड पहुंचे गए हैं।
इससे पहले भारतीय टीम का एक बैच इंग्लैंड पहुंचा था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे। अब सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
WTC का फाइनल 7 से 11 जून के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जाएगा।
अभ्यास
जडेजा-गिल भी पहुंचे इंग्लैंड
गुरुवार को दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे भी इंग्लैंड पहुंचे। ये खिलाड़ी IPL 2023 का फाइनल खेलने में व्यस्त थे।
शुक्रवार को पूरी भारतीय क्रिकेट टीम ने अरुंडेल कैसल क्रिकेट क्लब में अभ्यास किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।
इसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम कैच का अभ्यास कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
भारतीय खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस
Energy levels high 💪🏻
— BCCI (@BCCI) June 2, 2023
Upping the intensity with each session ahead of #WTC23 🙌#TeamIndia pic.twitter.com/q6IAORAkIz