NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    May 29, 2023 | 11:41 am 1 मिनट में पढ़ें
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े
    स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 7 जून से आपस में भिड़ेंगी। पिछला फाइनल मैच भी इंग्लैंड में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम खिताब जीतने से चूक गई थी। दूसरी तरफ पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस प्रतिष्ठित फाइनल में पहुंची है। वह अपने प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इस बीच स्मिथ के भारत के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    बेमिसाल रहा है स्मिथ का टेस्ट करियर 

    साल 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले स्मिथ ने 96 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें 59.80 की औसत से 8,792 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 30 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। वह जो रूट (10,948) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले सक्रिय खिलाड़ी हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से चौथे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे इस सूची में रिकी पोंटिंग (13,378), एलन बॉर्डर (11,174) और स्टीव वॉ (10,927) हैं।

    भारत के खिलाफ 65 का रहा है स्मिथ का औसत 

    स्मिथ को भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने भारत के विरुद्ध 18 टेस्ट में 65.06 की औसत से 1,887 रन बनाए हैं। इस बीच वह 192 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वह भारत के खिलाफ चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा रन इस सूचि में पोंटिंग (2,555), माइकल क्लार्क (2,049) और मैथ्यू हेडन (1,888) ने बनाए हैं।

    भारत के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ स्मिथ का प्रदर्शन 

    स्मिथ और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में 25 मौकों में आमने-सामने हुए है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 434 रन बनाए हैं। इस बीच दिग्गज भारतीय स्पिनर ने उन्हें 8 बार आउट किया है। मोहम्मद शमी के खिलाफ स्मिथ ने 10 पारियों में 137 रन बनाए हैं। इस बीच वह एक बार भारतीय तेज गेंदबाज का शिकार बने हैं। मोहम्मद सिराज के विरुद्ध स्मिथ ने 7 पारियों में 44 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक बार आउट हुए हैं।

    WTC में स्मिथ का कैसा रहा है प्रदर्शन?

    WTC के दूसरे चक्र में स्मिथ ने 19 टेस्ट में 50.08 की औसत से 1,252 रन बना लिए हैं। इस बीच वह 200* के सर्वोच्च स्कोर के साथ वह 3 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह WTC 2021-23 में फिलहाल चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। WTC का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाना है। इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने 59.55 की बेहतरीन औसत से 1,727 रन बनाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    स्टीव स्मिथ
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: ICC ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों पर लगाई मुहर रोहित शर्मा
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह रिकी पोंटिंग
    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट  यशस्वी जायसवाल
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    स्टीव स्मिथ

    एशेज: आर्चर के बाहर होने को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर कसा गया तंज, स्मिथ का करारा जवाब जोफ्रा आर्चर
    WTC फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ और चेतेश्वर पुजारा एक ही टीम से खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: स्टीव स्मिथ ने इन 4 टीमों को बताया प्ले-ऑफ में जाने का दावेदार इंडियन प्रीमियर लीग
    स्मिथ ने की धोनी की तारीफ, बोले- उनका हर परिस्थिति में शांत रहना है शानदार महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा रवि शास्त्री
    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    टेस्ट क्रिकेट

    एशेज सीरीज: कौन हैं अपकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज जिमी पियर्सन, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली है जगह?  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    WTC फाइनल: विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? विराट कोहली
    आयरलैंड क्रिकेट टीम में लॉर्ड्स टेस्ट से पहले हुआ बदलाव, मैथ्यू फोस्टर को मिली जगह आयरलैंड क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023