Page Loader
WTC फाइनल, तीसरा दिन: भारत के नाम रहा पहला सत्र, शतक के करीब पहुंचे अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच शतकीय साझेदारी हुई (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

WTC फाइनल, तीसरा दिन: भारत के नाम रहा पहला सत्र, शतक के करीब पहुंचे अजिंक्य रहाणे

Jun 09, 2023
05:04 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। भारत के लिए तीसरे दिन की शुरुआत खराब रही। केएस भरत के रूप में भारत को छठा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 15 गेंदों पर 5 रन बनाए। तीसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन है। अजिंक्य रहाणे 89 रन और शार्दुल ठाकुर 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

स्टंप

स्टंप तक भारत ने बनाए थे 151 रन

दूसरे दिन स्टंप के समय भारत ने अपनी पहली पारी में 151/5 रन बनाए थे। अजिंक्य रहाणे (29) और भरत (5) नाबाद थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 469 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी में भारत की शुरुआत खराब रही। 30 के स्कोर पर ही दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हुए। रोहित शर्मा ने 15 और शुभमन गिल ने 13 रन बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा-विराट कोहली ने 14-14 और रविंद्र जडेजा ने 48 रन की पारी खेली।