LOADING...
WTC फाइनल: रैपिड फायर में अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स को बताया पसंदीदा मैदान, देखिए वीडियो
IPL 2023 में रहाणे ने 2 अर्धशतक लगाए (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

WTC फाइनल: रैपिड फायर में अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स को बताया पसंदीदा मैदान, देखिए वीडियो

Jun 03, 2023
01:17 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच होने होने वाले इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अजिंक्य रहाणे का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रहाणे से एक के बाद एक सवाल किए जा रहे हैं और वह इनके जवाब देते नजर आ रहे हैं।

सवाल

रहाणे ने लॉर्ड्स को बताया पसंदीदा मैदान

रहाणे ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान को अपना पसंदीदा मैदान बताया है। उन्होंने कहा कि इस मैदान पर उन्होंने शतक लगाया था, जिसके चलते भारतीय टीम को जीत मिली थी। रहाणे ने बताया कि इंग्लैंड में उनकी फेवरेट जगह साउथैम्पटन है। जब उनसे पूछा गया कि इंग्लैंड में टीम के किस खिलाड़ी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, तो रहाणे ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया। उन्होंने बताया कि उनको ब्लैक कॉफी पीना काफी पसंद है।

जानकारी

IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन के चलते रहाणे की भारतीय टीम में वापसी हुई। उन्होंने लीग की 11 पारियों में 32.60 की औसत और 172.48 की इकॉनमी से 326 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 71 रन रहा।

ट्विटर पोस्ट

रहाणे ने दिए मजेदार जवाब