
WTC फाइनल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
क्या है खबर?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा।
इसके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम जमकर पसीना बहा रही है।
कंगारू टीम अपने खिताब के बचाव के लिए फाइनल मुकाबले में उतरेगी। उसने पिछला खिताब भारतीय क्रिकेट टीम को हराकर अपने नाम किया था।
ऐसे में आइए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कंगारू गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
#1
शेन वॉर्न (130 विकेट)
पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न हैं।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 1993 में खेला था। आखिरी बार वह 2006 में खेलते हुए नजर आए थे।
वॉर्न ने 24 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 45 पारियों में 24.16 की औसत से 130 विकेट लेने में सफल रहे थे। उन्होंने 7 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे।
उनका इस टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/56 का रहा था।
#2
क्लैरेंस ग्रिमेट (77 विकेट)
ऑस्ट्रेलिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1931 से 1936 तक 10 टेस्ट मैच खेलने वाले क्लैरेंस ग्रिमेट इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने 18 पारियों में 15.57 की उम्दा औसत के साथ 77 विकेट झटके थे।
इस दौरान उन्होंने 8 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। दोनों पारियों को मिलाकर इस खिलाड़ी ने 4 बार 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे।
ग्रिमेट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/40 का रहा था।
#3
मिचेल जॉनसन (64 विकेट)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में पहला टेस्ट मैच खेला था। आखिरी बार वह इस टीम के खिलाफ 2014 में खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने 12 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 23 पारियों में 25.64 की शानदार औसत से 64 विकेट लेने में सफल रहे थे।
उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/61 का रहा था।
#4
ग्लेन मैक्ग्रा (57 विकेट)
चौथे स्थान पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं।
उन्होंने 17 टेस्ट की 32 पारियों में 27.33 की औसत से 57 विकेट झटके थे। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 6/86 का रहा था।
मैक्ग्रा 1994 में पहली बार इस टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच 2006 में खेला था।
जानकारी
सक्रिय गेंदबाजों में नाथन लियोन के नाम सबसे ज्यादा विकेट
सक्रिय गेंदबाजों में नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। उन्होंने 18 टेस्ट की 34 पारियों में 39.41 की औसत से 56 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/130 का रहा है।