NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन
    अगली खबर
    WTC 2023-25, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन
    दक्षिण अफ्रीका के शीर्षक्रम ने किया निराश (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

    WTC 2023-25, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 11, 2025
    10:35 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल मुकाबले का पहला दिन बेहद रोचक रहा।

    लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पहली पारी 56.4 ओवर में 212 रन पर सिमट गई।

    जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 4 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं।

    फिलहाल क्रीज पर डेविड बेडिंगम (8*) और तेम्बा बावुमा (2*) मौजूद हैं।

    आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    शीर्षक्रम 

    ऑस्ट्रेलिया के शीर्षक्रम ने किया निराश 

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों के सामने कंगारू टीम से पारी की शुरुआत करने आए उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने निराश किया।

    ख्वाजा अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि लाबुशेन ने 17 रन बनाए।

    वहीं, कैमरून ग्रीन और ट्रेविस हेड भी टीम को संकट से उबारने में असफल रहे।

    नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्रीन ने 4 रन बनाए, जबकि हेड 11 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।

    स्मिथ 

    स्मिथ ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज स्मिथ 112 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए।

    यह उनके टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक रहा। वह टेस्ट में 36 शतक भी लगा चुके हैं।

    स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 117 मैचों की 205 पारियों में 56.79 की औसत से 10,337 रन बनाए हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 13 मैचों की 22 पारियों में स्मिथ ने 46 की औसत से 920 रन बनाए हैं।

    ब्यू वेबस्टर

    ब्यू वेबस्टर ने लगाया अपना दूसरा अर्धशतक 

    वेबस्टर ने 92 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए।

    यह उनके टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा अर्धशतक रहा।

    अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने स्मिथ के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

    उनके नाम अब 4 टेस्ट की 5 पारियों में 55.5 की औसत के साथ 222 रन हो गए हैं।

    रबाडा 

    रबाडा ने की घातक गेंदबाजी 

    रबाडा ने ख्वाजा (0) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। उन्होंने नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन (4) को पवेलियन की राह दिखाई।

    इसके बाद उन्होंने वेबस्टर (72), पैट कमिंस (1) और मिचेल स्टार्क (1) को आउट किया। उन्होंने अपने 15.4 ओवर में 51 रन देते हुए 5 सफलताएं हासिल की।

    उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते ही ऑस्ट्रेलिया की पारी तीसरे सत्र के दौरान ही आउट हो गई।

    दक्षिण अफ्रीका 

    दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके

    दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले ओवर में ही झटका लगा। पारी की शुरुआत करने आए एडेन मार्करम बिना खाता खोले ही मिचेल स्टार्क का शिकार बने।

    वहीं, रयान रिकेल्टन भी सिर्फ 16 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद वियान मुल्डर 6 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हुए।

    दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 30 रन के स्कोर तक अपने ये 4 विकेट खो दिए।

    फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी टीम 169 रन से पीछे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    WTC 2023-25, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लिए हैं ये 5 विकेट हॉल जसप्रीत बुमराह
    WTC 2023-25: कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में लिए 5 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स कगिसो रबाडा
    शाहरुख खान के प्रशंसकों का बैठ जाएगा दिल, नहीं आ रही ये 1,000 करोड़ी फिल्म शाहरुख खान

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC 2023-25: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान को हुआ फायदा, जानिए अंक तालिका  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: भारत के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड को हुआ फायदा, जानिए अंक तालिका  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद चौथे स्थान पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका, जानिए तालिका बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? जानिए तालिका भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रयान रिकेल्टन ने वनडे में अपना पहला शतक लगाया, जानिए आंकड़े चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रहमत शाह अपने छठे वनडे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  चैंपियंस ट्रॉफी

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    कुलदीप यादव का ICC वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में निराशजनक रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 84 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, लगातार तीसरे फाइनल में किया प्रवेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ मिली हार के बाद वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सक्रिय भारतीय बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  पैट कमिंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025