NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को मिली जीत, जानिए अंक तालिका की स्थिति 
    अगली खबर
    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को मिली जीत, जानिए अंक तालिका की स्थिति 
    इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को मिली जीत, जानिए अंक तालिका की स्थिति 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 01, 2024
    09:38 am

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हेगले ओवल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में 8 विकेट से जीत दर्ज की।

    मैच में इस जोरदार जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। कीवी टीम भारत के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट मैच जीतने के बाद हारी है।

    इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की अंक तालिका में हुए बदलाव के बारे में जानते हैं।

    जीत

    इंग्लैंड ने ऐसे जीता मुकाबला 

    न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में केन विलियमसन के अर्धशतक (93) की बदौलत 348 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम ने हैरी ब्रूक के शतक (171) की मदद से 499 का स्कोर बनाया।

    पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली मेजबान टीम ने डेरिल मिचेल के 84 रन की मदद से अपनी दूसरी पारी में 254 रन बनाए।

    आखिर में 104 रन के छोटे से लक्ष्य को मेहमान टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

    चौथा

    इंग्लैंड को ज्यादा फायदा नहीं हुआ 

    इंग्लैंड की WTC के मौजूदा चक्र में 10वीं जीत है, जिसके चलते इंग्लिश टीम अंक तालिका में फिलहाल 43.75 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर हैं। इंग्लैंड ने इस चक्र में 9 टेस्ट हारे हैं और 1 ड्रॉ खेला है।

    दूसरी तरफ न्यूजीलैंड 50 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।

    न्यूजीलैंड ने WTC 2023-25 में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। 6 टेस्ट में उसे जीत मिली है और 6 में शिकस्त का सामना किया है।

    शीर्ष

    ये हैं शीर्ष पर मौजूद टीमें 

    भारतीय क्रिकेट टीम ने फिलहाल WTC 2023-25 में कुल 15 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत दर्ज की है। शीर्ष पर मौजूद भारत के 61.11 प्रतिशत अंक हैं।

    दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी टेस्ट में श्रीलंका को हराया था। अब वह 59.26 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे स्थान पर चली गई है। उसके 57.69 प्रतिशत अंक है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 8 टेस्ट जीते हैं और 4 मुकाबले हारे हैं।

    अंक

    ऐसी हैं अन्य टीमों की स्थिति 

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका टीम फिलहाल 50 प्रतिशत अंको के साथ 5वें स्थान पर है। पाकिस्तानी टीम 33.33 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर मौजूद हैं।

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 8वें स्थान पर बरकरार है। कैरेबियाई टीम ने WTC 2023-25 में कुल 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीता है और 6 में हार झेली है।

    बांग्लादेश 25 प्रतिशत अंक के साथ आखिरी स्थान पर है। उसने 8 मुकाबलों में हार झेली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं सर्वोच्च स्कोर टेस्ट क्रिकेट
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा खेली गई शीर्ष-5 पारियों पर एक नजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? जानिए तालिका भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा हार झेलने वाले भारतीय कप्तान  टेस्ट क्रिकेट

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: 3 जुलाई को रवाना होगी भारतीय टेस्ट टीम, जानिए पूरा शेड्यूल भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जीते हैं सर्वाधिक मुकाबले, जानिए अन्य टीमों का हाल भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव, भारत दूसरे स्थान पर खिसका  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित को कप्तानी के दौरान नहीं मिला कोई स्थाई उपकप्तान, अब रहाणे पर गाज की तैयारी भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है RR की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है PBKS की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है SRH की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025 में ये खिलाड़ी हो सकते हैं सभी टीमों के कप्तान IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025