NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद ऐसी है अंक तालिका
    अगली खबर
    WTC 2023-25: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद ऐसी है अंक तालिका
    श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ जीती टेस्ट सीरीज (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    WTC 2023-25: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद ऐसी है अंक तालिका

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 03, 2024
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में 192 रन से हरा दिया। जीत के लिए मिले 511 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम 318 रन पर सिमट गई।

    इस जीत के साथ श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इस बीच बांग्लादेशी टीम 7वें स्थान पर खिसक गई है।

    आइए तालिका पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    श्रीलंका ने दर्ज की आसान जीत 

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने 159 ओवर में 531 रन का स्कोर बना दिया था। कामिन्दु मेंडिस (92) और कुसल मेंडिस (93) ने श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी पारी खेली।

    जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 178 रन पर ऑलआउट हो गई।

    श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 157/7 के स्कोर पर घोषित की और बांग्लादेश को 511 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बांग्लादेश की दूसरी पारी 318 रन पर खत्म हुई।

    श्रीलंका

    श्रीलंका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर हासिल किया चौथा स्थान 

    श्रीलंका को WTC के मौजूदा चक्र में पाकिस्तान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

    अब बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतने के साथ श्रीलंकाई टीम 50 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

    वहीं पाकिस्तानी टीम खिसककर 5वें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने इस चक्र में अब तक 2 टेस्ट जीते हैं और 3 में शिकस्त झेली है। उनके अब 36.66 प्रतिशत अंक हैं।

    बांग्लादेश

    बांग्लादेशी टीम 7वें स्थान पर खिसकी 

    WTC 2023-25 में अपनी लगातार तीसरी शिकस्त झेलने वाली बांग्लादेशी टीम अब 7वें स्थान पर खिसक गई है।

    इस चक्र में बांग्लादेश ने अपनी इकलौती जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दर्ज की थी।

    वहीं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भी अपने 4 में से 3 टेस्ट हारे हैं और भारत के खिलाफ इकलौती जीत दर्ज की है।

    बांग्लादेश और प्रोटियाज टीम संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के 25.00 प्रतिशत अंक हैं।

    अन्य टीमें

    ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति 

    भारत ने अब तक WTC 2023-25 में कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है। शीर्ष पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के अब 68.51 प्रतिशत अंक हैं।

    ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था और कंगारू टीम 62.50 अंक प्रतिशत के साथ अपना दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

    इस बीच तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के अब 50 प्रतिशत अंक है।

    वेस्टइंडीज छठे और इंग्लैंड नौवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत के पीछे रहे ये अहम कारण  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC 2021-23 में सिर्फ 1 शतक ही लगा सके विराट कोहली, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    WTC फाइनल: लगातार 9वां ICC टूर्नामेंट हारी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए पिछला रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC: दूसरे चक्र में कैसा रहा कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान के आकिब जावेद बने श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच, टी-20 विश्व कप तक होगा कार्यकाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: तीसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2024 के शुरुआती चरण और बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर हुए दिलशान मदुशंका मुंबई इंडियंस
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: जनिथ लियानाजे ने जड़ा अपना पहला वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने लगाया वनडे करियर का छठा शतक, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: चरिथ असलंका अपने चौथे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  चरिथ असलंका
    दूसरा वनडे: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: तस्कीन अहमद ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: बेन सियर्स ने डेब्यू टेस्ट में चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ऐसी है अंक तालिका  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तोड़े कई रिकॉर्ड, 112 साल बाद हुआ ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए भारत के यशस्वी जायसवाल ने जीता पुरस्कार  यशस्वी जायसवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025