NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: एडिलेड टेस्ट के बाद तालिका में खिसका भारत, जानिए क्या है फाइनल का समीकरण
    अगली खबर
    WTC 2023-25: एडिलेड टेस्ट के बाद तालिका में खिसका भारत, जानिए क्या है फाइनल का समीकरण
    भारत को एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    WTC 2023-25: एडिलेड टेस्ट के बाद तालिका में खिसका भारत, जानिए क्या है फाइनल का समीकरण

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 08, 2024
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराया।

    इस करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई।

    भारत की WTC के मौजूदा चक्र के फाइनल में पहुंचने के लिए अब आसान राह नहीं रहने वाली है।

    आइए भारतीय टीम की सभी संभावनाओं के बारे में जानते हैं।

    टीमें 

    WTC की तालिका में ऐसी है टीमों की स्थित 

    ऑस्ट्रेलियाई टीम अब 60.71 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम 57.29 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 59.26 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

    चौथे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम है, जिसके 50.00 प्रतिशत अंक हैं। बता दें कि इस समय श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका आपस में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

    इसके बाद इंग्लैंड पांचवें और न्यूजीलैंड छठे स्थान पर हैं।

    स्थिति 

    इस स्थिति में भारतीय टीम सीधे करेगी क्वालीफाई 

    दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर हुए बिना WTC फाइनल में पहुंचने लिए भारतीय टीम अब एक और हार बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

    यदि भारतीय टीम शेष तीनों टेस्ट जीत जाती (परिणाम: 4-1) है, तो 64.05 प्रतिशत अंक के साथ सीधे ही फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी।

    अगर भारतीय टीम अपने बचे हुए 2 मैच जीतती और एक मैच ड्रॉ कराती है, तो 60.52 प्रतिशत अंक के साथ समाप्त करेगी।

    परिणाम 

    अगर 3-2 से भारत ने जीती सीरीज तो कैसी होगी स्थिति?

    अगर भारतीय टीम 3-2 से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने में सफल हो पाती है, तो भारत के 58.77 प्रतिशत अंक होंगे।

    ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेलने हैं। इसमें से श्रीलंका एक टेस्ट ड्रॉ भी करा लेती है तो ऑस्ट्रेलिया भारत से नीचे ही समाप्त करेगी।

    दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अगर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीतता है तो वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

    अन्य स्थिति 

    3-1 की जीत में भी क्वालीफाई कर जाएगी भारतीय टीम 

    3-1 से सीरीज जीतने की स्थिति में भारत के 138 अंक और 60.52 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से नीचे ही समाप्त करेगी और लगातार तीसरे चक्र में भारत फाइनल में पहुंचने में कामयाब होगी।

    अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहती है तो ऐसी स्थिति में, भारत 57.01 प्रतिशत अंक के साथ समाप्त करेगा।

    इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अगर श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतता है तो भारत फाइनल से बाहर हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'रेड 2' की कमाई की रफ्तार धीमी, जानिए 15वें दिन का कारोबार  अजय देवगन
    कॉइनबेस को साइबर हमले से 3,400 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान साइबर हमला
    दीपिका कक्कड़ के लीवर में ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम ने कहा- जल्द होगी सर्जरी टीवी जगत की खबरें
    विक्की कौशल 10 साल में यूं बने बॉलीवुड के स्टार, इन किरदारों से मिली ऊंची उड़ान विक्की कौशल

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव, भारत दूसरे स्थान पर खिसका  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित को कप्तानी के दौरान नहीं मिला कोई स्थाई उपकप्तान, अब रहाणे पर गाज की तैयारी भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम WTC अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची, जानिए अन्य टीमों की स्थिति  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशेज 2023 के बाद WTC अंक तालिका पर एक नजर, पाकिस्तान शीर्ष पर बरकरार एशेज सीरीज

    भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: एडिलेड के मैदान पर कैसा रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट: कौन है ब्रेंडन डोगेट, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में किया गया है शामिल?   ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: नाथन लियोन का एडिलेड में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  नाथन लियोन

    टेस्ट क्रिकेट

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में ट्रेविस हेड का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ट्रेविस हेड
    क्या रोहित शर्मा को एडिलेड टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए? जानिए कैसे हैं आंकड़े रोहित शर्मा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    WTC 2023-25: भारतीय क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने के ये हैं सभी समीकरण  भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    पर्थ टेस्ट: मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली सबसे धीमी टेस्ट पारी, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पर्थ टेस्ट: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बने विराट कोहली
    पर्थ टेस्ट: यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने जड़े शतक, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल भारतीय क्रिकेट टीम
    पर्थ टेस्ट: ट्रेविस हेड ने घरेलू सरजमीं पर पूरे किए 2,000 रन, शतक से चूके   ट्रेविस हेड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025