WWE: जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जिनका रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है

पिछले कुछ सालों में हमने स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट में कई रिकॉर्ड टूटते हुए देखे हैं। द न्यू डे ने WWE इतिहास में सबसे ज़्यादा समय तक टैग टीम चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल इवेंट पर एक रात में दो रिकॉर्ड टूट गए। हालांकि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड होते हैं जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन होता है। जानिए WWE में ऐसे ही रिकॉर्ड बनाने वाले 5 रेसलर्स के नाम।
लगातार जीत हासिल करते रहना शायद भूतकाल की बात हो चुकी है लेकिन फिर भी WWE के सबसे बड़े स्टेज पर अंडरटेकर का लगातार 21 जीत हासिल करना वाकई काबिलेतारीफ है। लगभग दो दशक से भी ज़्यादा के समय तक डेडमैन ने रेसलमेनिया पर अपने खिलाफ उतरने वाले हर विपक्षी को मात दी है। वर्तमान समय में कोई भी अन्य रेसलर डेडमैन के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी भटकता नहीं दिख रहा है।
यह बात तो सच है कि विंस मैकमैहन के शरीर में भी एक दिल, 206 हड्डियां और बाकी वो सारी चीजें हैं जो अन्य लोगों में होती हैं लेकिन यह भी साफ है कि WWE चेयरमैन अलग ही मिट्टी के बने हैं। यही कारण है कि 54 साल की उम्र में मैकमैहन ने WWE टाइटल जीतने में सफलता हासिल की थी। शायद ही कोई रेसलर होगा जो कि 50 साल से ज़्यादा की उम्र में ऐसा प्रयास भी करेगा।
लोगों में यह भ्रम है कि 24 साल की उम्र में रैंडी ओर्टन सबसं युवा WWE चैंपियन बने थे लेकिन वह WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। हालांकि, ब्राक लेसनर सबसे युवा WWE चैंपियन हैं और उन्होंने 2002 में 25 साल की उम्र में यह टाइटल जीता था। द रॉक को हराकर लेसनर केवल WWE चैंपियन ही नहीं बने थे बल्कि वह रिक फ्लेयर के बाद दूसरे सबसे तेज WWE चैंपियन भी बने थे।
10 साल की उम्र में ज़्यादातर बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त होते हैं लेकिन निकोलस नाम का लड़का रेसलेमेनिया 34 पर ब्रान स्ट्रोमैन के साथ रॉ टैग टीम का टाइटल जीत रहा था। स्ट्रोमैन अकेले ही शीमस और सेज़ारो से फाइट करने चले आए थे और उन्हें एक पार्टनर की जरूरत थी तो उन्होंने दर्शक दीर्घा से निकोलस को उठाया और अपना पार्टनर बना लिया। मैच के बाद निकोलस 10 साल की उम्र में रॉ टैग टीम चैंपियन बन चुके थे।
ब्रूनो समरटीनो के आंकड़े अदभुत हैं। समरटीनो दो बार WWE चैंपियन बने और दोनों बार का मिलाकर वह एक दशक से ज़्यादा समय तक चैंपियन बने रहे। वह सबसे लंबे समय तक 2,803 दिनों के लिए WWE चैंपियन बने रहे थे। WWE के हाल ऑफ फेमर ने अपने टाइटल को कई खतरनाक विपक्षियों के खिलाफ डिफेंड किया। समरटीनो को फाइटर और स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट जगत का आइकन माना जाता है और उऩका रिकॉर्ड शायद ही कभी टूटेगा।