NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स
    मुंबई इंडियंस ने WPL का उद्घाटन संस्करण अपने नाम किया (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 26, 2023
    10:56 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपटिल्स (DC) को 7 विकेट से हरा दिया।

    WPL 2023 के उद्घाटन संस्करण में कुल 5 टीमों ने भाग लिया था। 23 दिन और 22 मुकाबलों के बाद विजेता का फैसला हुआ। लीग के सभी मुकाबले मुंबई में ही खेले गए।

    आइए फाइनल मुकाबले दोनों टीमों के प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मुंबई ने ऐसे जीता मुकाबला 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कप्तान मेग लैनिंग (35) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

    132 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मुंबई टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।

    टीम की ओर से नेट स्किवर ब्रंट ने सबसे अधिक 60* रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा और जोनासेन ने 1-1 विकेट लिया।

    रिपोर्ट

    मुंबई ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भी मुंबई की टीम शुरुआत में कुछ लड़खड़ाती हुई नजर आई। पारी के दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर यास्तिका भाटिया (4) चलती बनीं।

    चौथे ओवर में हेली मैथ्यूज (13) के रूप में टीम को दूसरा झटका लग गया। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर (37) और ब्रंट ने 74 गेंदों में 72 रन जोड़ते टीम को फिर से पटरी पर ला दिया।

    रिपोर्ट

    फाइनल मुकाबले में ढह गया दिल्ली का मजबूत बल्लेबाजी क्रम 

    दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम लीग में सबसे मजबूत रहा लेकिन खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम ढह जाने से टीम पिछड़ गई।

    35 रनों तक आते-आते टीम का टॉप ऑर्डर धराशाई हो गया। शफाली वर्मा (11), एलिस केप्सी (0) और जेमिमा रोड्रिगेज (9) जल्दी आउट हो गई।

    इसके बाद भी नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। मारिजेन कप्प (18), जेस जोनासेन (2) और अरुंधति रेड्डी (0) ने निराश किया। लैनिंग (35) और शिखा पांडे (27) ने ही कुछ संघर्ष किया।

    रिपोर्ट

    लीग में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

    दिल्ली की कप्तान लैनिंग ने लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं। उन्होंने 9 मैच में 345 रन बनाए। लैनिंग समेत तीन बल्लेबाजों ने 300 से अधिक रन बनाए।

    मुंबई की ब्रंट ने 10 मैच में 332 रन बनाए। वहीं यूपी की ताहलिया मैकग्राथ 9 मैच में 302 रन बनाने में कामयाब रहीं। हरमनप्रीत ने 10 मैच में कुल 281 रन बनाए। उनके बाद उनकी ही साथी खिलाड़ी मैथ्यूज 271 रन बनाने में कामयाब रहीं।

    रिपोर्ट

    लीग में गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप 

    लीग के पहले संस्करण में कई गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ी। मुंबई को फाइनल तक पहुंचाने में उसके गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा।

    मुंबई की ऑलराउंडर मैथ्यूज और यूपी वारियर्स की सोफी एक्लेस्टोन 16-16 विकेट लेकर संयुक्त रूप से लीग की सबसे सफल गेंदबाज बनीं।

    इसके बाद मुंबई की इसी वोंग, अमेलिया केर और साइका इशाक 15-15 विकेट लेकर संयुक्त रूप से लीग की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज बनीं।

    रिपोर्ट

    लीग में बने अन्य रिकॉर्ड्स 

    WPL 2023 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सोफी डिवाइन ने खेली। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 गेंदों में 99 रन बनाए थे।

    लीग में सबसे अधिक अर्धशतकीय पारियां यूपी की ताहलिया (4) ने खेलीं। उनके बाद मुंबई की हरमनप्रीत और ब्रंट ने 3-3 अर्धशतक जमाए।

    लीग में संयुक्त रूप से सबसे अधिक छक्के डिवाइन और शफाली (13-13) ने जमाए। इसके बाद एलिस केप्सी और मैथ्यूज ने 10-10 छक्के जमाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग: ताहलिया मैकग्राथ ने लगाया यूपी के खिलाफ अर्धशतक ताहलिया मैकग्राथ
    विमेंस प्रीमियर लीग: ग्रेस हैरिस ने लगाया टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक ग्रेस हैरिस
    WPL 2023: यूपी ने गुजरात को हराकर प्ले-ऑफ में बनाई जगह यूपी वारियर्स
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, जानिए आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    WPL: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 106 रन का लक्ष्य, इशाक ने झटके 3 विकेट  विमेंस प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2023: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 160 रन का लक्ष्य  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, यूपी को 8 विकेट से हराया विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: गुजरात ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025