NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
    WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 12, 2023
    05:54 pm
    WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता था अंडर-19 विश्व कप (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIWomen)

    मुंबई में 13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए पांच फ्रेंचाइजी 409 खिलाड़ियों में से अपनी-अपनी टीम चुनेंगी। हर टीम के पास नीलामी पर्स में 12-12 करोड़ रुपये होंगे और ये टीमें अपनी स्क्वाड में कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी खरीद सकेंगी। अभी हाल ही में खेले गए अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में से भी कई खिलाड़ी इसका हिस्सा हैं। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा कीमत किन खिलाड़ियों को मिल सकती है।

    2/6

    श्वेता सहरावत पर होगी हर फ्रेंचाइजी की नजर 

    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की श्वेता सहरावत ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्हें सात मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 99.00 की धमाकेदार औसत से 297 रन बना दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.43 का था। सात मुकाबलों में श्वेता ने तीन अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन था। पूरे विश्व कप में यह खिलाड़ी चार बार नॉट आउट रही और उन्होंने 50 चौके और दो छक्के भी लगाए।

    3/6

    शफाली वर्मा का प्रदर्शन रहा था शानदार 

    भारत को अंडर-19 टी-20 विश्व कप जीताने वाली कप्तान शफाली वर्मा सीनियर टीम की ओर से भी खेलती हैं। उन्होंने विश्व कप के सात मुकाबलों में 24.75 की औसत और 193.25 की शानदार स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए थे। वहीं सीनियर टीम के लिए उन्होंने 51 मैच खेले हैं और 24.62 की औसत और 134.53 की स्ट्राइक रेट से 1,231 रन बनाने में कामयाब रही हैं। ये सलामी बल्लेबाज पॉवर-प्ले में बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जानी जाती हैं।

    4/6

    अर्चना देवी अपनी स्पिन गेंदबाज से कर सकती हैं कमाल 

    अंडर-19 विश्व कप में अर्चना देवी का प्रदर्शन कमाल का रहा था। उन्होंने सात मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए थे। उनका औसत 12.12 का था। 18 साल की इस खिलाड़ी को पूरे टूर्नामेंट में अहम मौकों पर विकेट लेते हुए देखा गया था। उन्होंने फाइनल मैच में 2 विकेट हासिल किए थे। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (3/14) का था। उनकी इकॉनमी सिर्फ 4.77 की थी। वो फील्डिंग में भी अपना योगदान देती हैं।

    5/6

    पार्श्वी चोपड़ा ने गेंदबाजी से मचाया था धमाल

    अंडर-19 टी-20 विश्व कप में 16 साल की लेग स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा ने शानदार गेंदबाजी की थी। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने छह मुकाबलों में सिर्फ 3.66 की इकॉनमी और 7.00 की शानदार औसत से 11 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 रन देकर 4 विकेट था। पार्श्वी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

    6/6

    इंग्लैंड की कप्तान पर भी लग सकती है बड़ी बोली 

    अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड की कप्तान रहीं ग्रेस स्क्रिवेंस का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा था। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर थी। उन्होंने सात मुकाबलों में 41.85 की शानदार औसत से 293 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 129.07 का था। उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 38 चौके और 6 छक्के भी जड़े थे। इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाने के लिए इस खिलाड़ी का अहम योगदान था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप
    शफाली वर्मा

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL नीलामी: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली  महिला क्रिकेट
    WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने की कोचिंग स्टाफ की घोषणा, जोनाथन बैटी को बनाया मुख्य कोच भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    WPL नीलामी:  इन भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली महिला क्रिकेट
    WPL नीलामी: खिलाड़ियों और टीमों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम को झटका, स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप की शीर्ष 5 बल्लेबाज और उनके आंकड़े  टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ मैच मिस कर सकती हैं स्मृति मंधाना महिला टी-20 विश्व कप

    टी-20 क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप: एलिसा हीली ने लगाया 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: एश्ले गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराया महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्वकप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 97 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: शिखा पांडे का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: शफाली वर्मा का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े शफाली वर्मा
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 क्रिकेट

    शफाली वर्मा

    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम अहमदाबाद में हुई सम्मानित, सचिन तेंदुलकर रहे मौजूद महिला क्रिकेट
    ICC ने अंडर-19 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, शफाली समेत तीन भारतीयों को मिली जगह   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले छठी भारतीय कप्तान बनीं शफाली, जानें कौन-कौन लिस्ट में शामिल अंडर-19 विश्व कप
    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले नीरज चोपड़ा, देखें वीडियो नीरज चोपड़ा
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023