NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024 नीलामी: इन खिलाड़ियों के लिए टीमों में मचेगी होड़, लग सकती है बड़ी बोली
    अगली खबर
    WPL 2024 नीलामी: इन खिलाड़ियों के लिए टीमों में मचेगी होड़, लग सकती है बड़ी बोली

    WPL 2024 नीलामी: इन खिलाड़ियों के लिए टीमों में मचेगी होड़, लग सकती है बड़ी बोली

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 08, 2023
    06:34 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए मिनी नीलामी शनिवार (9 दिसंबर) को मुंबई में होगी।

    इसमें 104 भारतीय और 61 विदेशियों सहित कुल 165 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। 61 विदेशी खिलाड़ियों में 15 एसोसिएट देशों से होंगी।

    नीलामी में सभी 5 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने की कोशिश करेगी और उन्होंने खिलाड़ियों की सूची भी बना ली है।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि किन 5 खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।

    #1

    डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज)

    वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन पिछले सीजन गुजरात जायंट्स (GT) टीम का हिस्सा थी।

    टीम ने उन्हें 60 लाख में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया था। इस साल वह 50 लाख बेस प्राइस के साथ फिर से नीलामी में उतरेंगी।

    ऐसे में कई टीमों की नजरें उन पर टिकी होंगी। डॉटिन के नाम 127 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25.68 की औसत से 2,697 रन दर्ज है। उन्होंने 62 विकेट भी लिए हैं।

    #2

    चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका)

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू भी नीलामी में हिस्सा लेंगी।

    33 वर्षीय यह महिला खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाजी से भी विरोधी टीमों पर दबाव बनाती है।

    इस साल उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 122 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 106.20 की स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख है। ऐसे में उन पर कई टीमें बोली लगा सकती है।

    #3

    शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दमखम दिखाया है।

    उन्होंने 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 18.62 की औसत और 5.77 की इकॉनमी के साथ 123 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/12 विकेट का रहा है।

    नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा है। ऐसे में सभी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए आतुर रहेंगी और इसके चलते उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

    #4

    किम गार्थ (ऑस्ट्रेलिया)

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर किम गार्थ नीलामी में 50 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरेंगी। उन्होंने अपने प्रदर्शन से अलग ही धाक जमाई है।

    उन्होंने 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23.15 की औसत से 764 रन बनाए हैं। इसी तरह उन्होंने 20.88 की औसत और 5.93 की इकॉनमी से 45 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

    ऐसे में सभी टीमों की नजर उन्हें अपना बनाने पर रहेगी। इससे उनके बड़ी रकम में बिकने की उम्मीद है।

    #5

    देविका वैद्य (भारत)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर देविका वैद्य ने कम ही समय में अपनी पहचान बना ली है। वह नीलामी में 30 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरने वाली हैं।

    उन्होंने 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22.50 की औसत से 90 रन बनाए हैं। इसी तरह उन्होंने 7.50 की इकॉनमी से 10 विकेट भी झटके हैं।

    ऐसे में ऑलराउंडर के तौर पर टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी और इस कारण उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: MI ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2023: अमेलिया कर ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 126 रन का लक्ष्य, मंधाना ने किया निराश  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया  मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश की पारी सस्ते में सिमटी, न्यूजीलैंड ने भी पहले दिन गंवाए 5 विकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    तैजुल इस्लाम घरेलू जमीं पर दूसरे सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टिम साउथी एक टेस्ट पारी में बिना रन दिए सर्वाधिक गेंद फेंकने वाले तीसरे गेंदबाज बने टिम साउथी
    भारत बनाम इंग्लैंड: डेनिएल वायट ने जड़ा 13वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    पांचवां टी-20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 161 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर की दमदार पारी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    जेसन बेहरेनडोर्फ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम टी-20 में 6 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा   भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025