Loading...
WPL 2027 नीलामी: 27 जगहों के लिए 146 खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे, जानिए पूरी जानकारी
28 अक्टूबर को नीलामी होगी (फाइल तस्वीर)

WPL 2027 नीलामी: 27 जगहों के लिए 146 खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे, जानिए पूरी जानकारी

Oct 19, 2026
08:34 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में आयोजित होगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इस नीलामी में 146 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी, जबकि टीमों के पास कुल 27 जगहें खाली हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए 20 और विदेशी खिलाड़ियों के लिए 7 जगहें उपलब्ध हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच इन सीमित जगहों के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

महंगी

इन खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 

WPL 2027 की नीलामी के लिए सोफिया डंकली और सोफी मोलिन्यू ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है।

ये दोनों खिलाड़ी नीलामी में सबसे ऊंचे आधार मूल्य वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

वहीं, जी कमलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम और जेस जोनासन ने 40 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अपना नाम दर्ज कराया है।

इन खिलाड़ियों पर नीलामी के दौरान सभी फ्रेंचाइजी वालों की नजरें रहने वाली हैं।

खिलाड़ी

भारत की 22 खिलाड़ी जिन्होंने खेल लिया है अंतरराष्ट्रीय मैच 

कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, क्लो ट्रायोन और स्नेह राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं, 4 खिलाड़ियों ने अपना शुरुआती मूल्य 20 लाख रुपये रखा है, जबकि बाकी 106 खिलाड़ियों का शुरुआती मूल्य 10 लाख रुपये है।

नीलामी में कुल 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 22 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 97 ने डेब्यू नहीं किया है।

ADVERTISEMENT

रिलीज

टीमों ने इतने खिलाड़ियों को किया रिलीज 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ग्रेस हैरिस समेत 4 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया है।

वहीं, गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और डैनी वायट-हॉज समेत 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया।

मुंबई इंडियंस (MI) ने 11 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा और 6 को रिलीज किया।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा, जबकि लिजेल ली और स्नेह समेत 6 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया।

ADVERTISEMENT

यूपी

यूपी वॉरियर्स सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़ेगी 

यूपी वॉरियर्स (UPW) ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया है। इनमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायोन और किरण नवगिरे शामिल हैं।

टीम ने तारा नॉरिस को MI के साथ ट्रेड किया है। इसके बाद UPW के पास नीलामी के लिए सबसे बड़ा 3.75 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।

साथ ही, टीम को सबसे ज्यादा 8 खाली जगहें भरनी हैं।

विदेशी खिलाड़ियों की सूची में 27 नाम हैं, जिनमें 6 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं।

पैसे

टीमों के पास बचे हैं इतने पैसे

हर टीम अपने दल में अधिकतम 18 खिलाड़ी रख सकती है, जिसमें अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

आगामी नीलामी से पहले टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अलग-अलग राशि उपलब्ध हैं।

DC के पास 1.10 करोड़ रुपये, GG के पास 1.25 करोड़ रुपये, MI के पास 90 लाख रुपये और RCB के पास 1.15 करोड़ रुपये बचे हैं।

वहीं, UPW के पास सबसे ज्यादा 3.65 करोड़ रुपये शेष हैं।

ADVERTISEMENT