Page Loader
WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले 
विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज 14 फरवरी से होगा

WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले 

Jan 16, 2025
08:35 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 4 शहरों (बड़ोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई) में खेले जाएंगे। एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला मुंबई में होगा। टूर्नामेंट का आगाज 14 फरवरी और फाइनल मैच 15 मार्च को होगा। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (GG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का तीसरा सीजन है। पहला सीजन मुंबई इंडियंस (MI) और दूसरा सीजन RCB ने जीता था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

मुकाबले

लीग स्टेज में होंगे 20 मुकाबले 

WPL में 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। 20 और 23 फरवरी के साथ 2, 4, 5 और 9 मार्च को कोई मुकाबला नहीं है। सभी मैच शाम 7:30 बजे से होंगे। एक भी दिन 2 मैच नहीं खेले जाएंगे। 12 और 14 मार्च को भी कोई मैच नहीं होगा। वडोदरा में 6 मैच, बेंगलुरु में 8 मैच, लखनऊ में 4 मैच और इसके बाद मुंबई में 4 मैच खेले जाएंगे।

फाइनल

अब तक खेले गए फाइनल मुकाबलों में क्या हुआ?

WPL 2024 का खिताब RCB ने अपने नाम किया था। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराया था। DC लगातार दूसरे सीजन में उपविजेता रही थी। पहले सीजन के फाइनल मुकाबले में MI को 7 विकेट से जीत मिली थी। उसने भी DC को हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 131/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI 134/3 का ही स्कोर बना पाई थी।

नीलामी

छोटी नीलामी में क्या हुआ?

WPL 2025 के लिए हुई छोटी नीलामी में 5 टीमों ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च कर 19 खिलाड़ियों को खरीदा था, जिनमें से 4 करोड़पति बनीं थी। 5 विदेशी खिलाड़ियों पर 2.70 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। सिमरन शेख सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं थी, उन्हें 1.90 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा था। वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं थी, उन्हें 1.90 करोड़ रुपये में गुजरात ने ही खरीदा था।