NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    दिल्ली को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 19, 2025
    11:08 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के छठे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने यूपी वारियर्स(UPW) को 7 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

    वडोदरा में हुए मैच में UPW ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। जवाब में DC के लिए मेग लैनिंग ने शानदार अर्धशतकीय पारी (69) खेली।

    आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। एनाबेल सदरलैंड (41) और मैरिजान कप्प (29) की मदद से DC ने जीत हासिल की।

    रोचक

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    UPW ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण नवगिरे (51) की शानदार पारी की मदद से 166/7 का स्कोर बनाया। उनके अलावा चिनेल हेनरी 15 गेंदों में 33 रन बनाए।

    DC के लिए सदरलैंड ने अच्छी गेंदबाजी की और 26 रन देकर 2 विकेट लिए।

    जवाब में 19.5 ओवर में ही DC ने लक्ष्य हासिल किया। लैनिंग के अलावा शफाली वर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में 26 रन बनाए। कप्प ने आखिरी ओवरों में 17 गेंदों में 29 रन जड़ दिए।

    पारी

    किरण ने 24 गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक 

    किरण ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 188.89 की रही।

    किरण ने 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह WPL इतिहास का छठा सबसे तेज अर्धशतक रहा।

    WPL में किरण ने 18 पारियों में 18.38 की औसत और 135.10 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा है।

    पारी

    लैनिंग ने WPL करियर का 7वां अर्धशतक लगाया 

    लैनिंग ने 49 गेंदों का सामना किया और 69 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 140.82 की रही। यह उनके WPL करियर का 7वां अर्धशतक रहा।

    उन्होंने अब तक 21 मैच खेले हैं और इसकी 21 पारियों में 40.89 की औसत से 777 रन बना चुकी हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 128.64 की रही है।

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 132 मैच में 36.61 की औसत से 3,405 रन बनाए हैं।

    ऑलराउंडर

    सदरलैंड और कप्प बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में चमके 

    सदरलैंड ने 2 विकेट के अलावा बल्ले से भी अपना रंग दिखाया। उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और 41 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 117.14 की रही।

    कप्प के साथ उन्होंने 31 गेंदों में 48 रन की नाबाद साझेदारी की।

    कप्प ने भी अपनी पारी में 4 चौके लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 170.59 की रही। गेंदबाजी में कप्प ने 4 ओवर में 30 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    यूपी वारियर्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024: सोफी एक्लेस्टोन ने GG के खिलाफ दूसरी बार झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े गुजरात जायंट्स
    WPL 2024: गुजरात जायंट्स ने UPW को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स गुजरात जायंट्स
    GG बनाम UPW: दीप्ति शर्मा ने WPL में खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक दीप्ति शर्मा
    MI बनाम RCB: एलिस पेरी का कारनामा, WPL में 6 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं एलिस पेरी

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL में RCB और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: विराट कोहली का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अक्षर पटेल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    यूपी वारियर्स

    WPL: सोफी एक्लेस्टोन ने लिए 3 विकेट, लीग की संयुक्त रूप से सबसे सफल गेंदबाज बनीं सोफी एक्लेस्टोन
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लीग में पहली हार, यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: प्लेऑफ में पहुंच चुकी है मुंबई और दिल्ली, जानिए तीसरे स्थान के लिए समीकरण विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड टीम के कौन से पक्ष हैं मजबूत और कहां हैं कमजोर?  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WPL 2025: नेट साइवर ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी, एनाबेल सदरलैंड ने झटके 3 विकेट  मुंबई इंडियंस
    WPL 2025: DC ने MI को 2 विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर जीता मुकाबला  WPL 2025
    आकाश चोपड़ा ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बताई पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ताकत पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025