NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2025: DC ने RCB को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    WPL 2025: DC ने RCB को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स 
    दिल्ली को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2025: DC ने RCB को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 01, 2025
    10:44 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स(DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) को 9 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में RCB ने निर्धारित 20 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 147 रन बनाए।

    जवाब में DC ने शफाली वर्मा(80*) और जेस जोनासेन (61*) की शानदार पारियों की मदद से 15.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    मैच का लेखा-जोखा 

    DC ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। RCB के लिए एलिस पेरी (60) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    DC के लिए शिखा पांडे और नल्लापुरेड्डी चरणी ने अच्छी गेंदबाजी की और 2-2 विकेट अपने नाम किए।

    जवाब में शफाली और जोनासेन ने RCB को मैच में वापसी करने का कोई मौका ही नहीं दिया।

    पारी 

    पेरी ने ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 

    पेरी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया। वह 47 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 127.66 की रही।

    यह उनके WPL करियर का 8वां और इस सीजन का चौथा अर्धशतक रहा।

    वह WPL 2025 में सबसे ज्यादा रन (295) बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस पारी के दौरान वह WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन (895) बनाने वाली बल्लेबाज भी बनी।

    अर्धशतक

    शफाली की पारी पर एक नजर 

    शफाली ने मैच में 30 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 43 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी खेली।

    उनके बल्ले से 8 चौके और 4 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 186.05 की रही।

    WPL 2025 में शफाली ने पहला अर्धशतक लगाया। यह उनके WPL करियर का छठा अर्धशतक है।

    इस मुकाबले से पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उन्होंने 43 रन की पारी खेली थी।

    ऑलराउंडर

    बल्लेबाजी में छा गईं जोनासेन 

    जोनासेन आज गेंदबाजी में कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने 3 ओवर में 33 रन दिए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी में कमाल कर दिया।

    जोनासेन ने सिर्फ 38 गेंदों का सामना किया और 61 रन बना दिए। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 160.53 की रही।

    यह उनके WPL करियर का सिर्फ दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने दोनों अर्धशतक इसी सीजन लगाए हैं।

    अंक तालिका

    अंक तालिका पर एक नजर 

    DC की 7 मैचों में पांचवी जीत है। टीम अब तालिका में 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। MI 6 अंको के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

    UPW 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

    RCB ने 6 मुकाबले खेले हैं और उसे 4 मुकाबलों में हार मिली है। अब वह 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात जायंट्स (GG) के भी 4 अंक हैं और वह 5वें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024, एलिमिनेटर: RCB ने मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह  मुंबई इंडियंस
    WPL 2024: DC और RCB के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानिए सभी अहम बातें WPL 2024
    WPL फाइनल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2024, फाइनल: सोफी मोलिन्यु ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 3 विकेट WPL 2024

    दिल्ली कैपिटल्स

    RCB बनाम DC: अक्षर पटेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RCB बनाम DC: यश दयाल ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: DC बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024, एलिमिनेटर: संजू सैमसन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL में RCB और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024, एलिमिनेटर: RR बनाम RCB की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट IPL 2024
    IPL 2024: विराट कोहली की सुरक्षा को खतरा, RCB ने रद्द किया अभ्यास सत्र- रिपोर्ट विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    IPL 2025: KKR की कप्तानी के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, खुद कही ये बड़ी बात इंडियन प्रीमियर लीग
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बारिश की भेंट चढ़ा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैचों में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए परिणाम चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025