Page Loader
WPL 2025: अमेलिया केर ने रचा इतिहास, MI से 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी
अमेलिया केर ने चटकाए 5 विकेट (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2025: अमेलिया केर ने रचा इतिहास, MI से 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी

Mar 06, 2025
09:24 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की स्पिनर अमेलिया केर ने यूपी वारियर्स (UPW) के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। उन्होंने अपने WPL करियर में पहली बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनकी उम्दा गेंदबाजी के बावजूद UPW ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 150/9 का स्कोर बनाया। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही केर की गेंदबाजी 

केर ने UPW की शीर्षक्रम की बल्लेबाज किरण नवगिरे (0) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। उन्होंने अपने अगले ओवर में चिनेले हेनरी (6) और वृंदा दिनेश (10) के रूप में 2 बड़े विकेट चटकाए। इस लेग स्पिनर ने विपक्षी कप्तान दीप्ति शर्मा (27) और सोफी एक्लेस्टोन (16) को भी अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 38 रन दिए।

इतिहास 

अमेलिया केर ने रचा इतिहास 

केर अब MI की ओर से WPL में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली गेंदबाज बनी है। इसके साथ-साथ वह WPL के इतिहास में छठी ऐसी गेंदबाज बनी हैं, जिन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं। वह अब एलिस पेरी (6/15, बनाम MI, 2024) मारिजन कप (5/15 बनाम GG, 2023), आशा शोभना (5/22 बनाम UPW, 2024), तारा नॉरिस (5/29, बनाम RCB, 2023) और किम गार्थ (5/36 बनाम UPW, 2023) की सूची में शामिल हुई हैं।

आंकड़े 

ऐसा है केर का WPL करियर 

केर ने मौजूदा सीजन में अब तक 6 पारियों में 15.30 की औसत और 6.95 की इकॉनमी रेट के साथ 10 विकेट लिए हैं। अपने WPL करियर में उन्होंने 25 पारियों में 32 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 411 रन अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने सभी मैच MI की ओर से खेले हैं।