NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024, एलिमिनेटर: RCB ने मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह 
    अगली खबर
    WPL 2024, एलिमिनेटर: RCB ने मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह 
    बैंगलोर को मैच में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2024, एलिमिनेटर: RCB ने मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 15, 2024
    10:56 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 रन से हरा दिया है।

    इसी के साथ RCB की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका सामना 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 135 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को MI की टीम हासिल नहीं कर पाई।

    आइए मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच में क्या हुआ?

    RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और एक समय टीम के 5 बल्लेबाज 84 रन पर पवेलियन में थे।

    एलिस पेरी ने अकेले MI के लिए संघर्ष किया और 50 गेंद का सामना करते हुए 66 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट और साइका इशाक को 2-2 विकेट मिले। जवाब में MI की टीम सिर्फ 130 रन ही बना पाई।

    अर्धशतक

    एलिस पेरी ने खेली शानदार पारी 

    पेरी ने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी स्ट्राइक रेट 132.00 की रही। यह इस सीजन उनका दूसरा अर्धशतक रहा। वह WPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं।

    उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 62.4 की औसत और 130.54 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन रहा है।

    उनका यह शानदार प्रदर्शन ही था, जिसके कारण RCB ने फाइनल में जगह बनाई।

    गेंदबाजी

    RCB के गेंदबाजों ने कर दिया कमाल 

    RCB के गेंदबाजों ने मैच में कमाल कर दिया। श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए।एलिस ने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए और 1 विकेट अपने नाम किया।

    सोफी मोलिनक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिया। जॉर्जिया वेयरहैम ने 4 ओवर में 37 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिया।

    आशा सोभना ने 2 ओवर में 13 रन दिए और 1 विकेट लिया।

    गेंदबाजी

    MI के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर 

    MI के सभी गेंदबाजों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। मैथ्यूज ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 4.50 की रही।

    साइवर-ब्रंट ने भी 4 ओवर में 18 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी भी इकॉनमी 4.50 की रही। इशान ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 27 रन देकर 2 विकेट झटके।

    अन्य सभी गेंदबाजों को विकेट तो नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने किफायती गेंदबादी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुंबई इंडियंस

    हार्दिक पांड्या चोट के चलते IPL 2024 से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    #NewsBytesExplainer: ऋषभ पंत को ठगने वाला पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह कौन है, उसने कैसे ठगी की? ऋषभ पंत
    WPL 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले  विमेंस प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा को MI की कप्तानी से क्यों हटाया गया? कोच मार्क बाउचर ने बताया कारण रोहित शर्मा

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए ल्यूक विलियम्स को मुख्य कोच नियुक्त किया  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम, जानिए इसका इतिहास इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB नीलामी में सर्वाधिक रकम लेकर उतरेगी, जानिए अन्य टीमों के पर्स का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कैमरून ग्रीन अब RCB के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए उनके आंकड़े  कैमरून ग्रीन

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: विदर्भ के खिलाफ मुंबई की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    मोहम्मद शमी टी-20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे, BCCI सचिव ने बताया कब होगी वापसी मोहम्मद शमी
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष-5 गेंदबाजो पर एक नजर  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मुकाबलों से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में हासिल की बराबरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025