NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी 
    अगली खबर
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी 
    दिल्ली की टीम का पिछले सीजन प्रदर्शन अच्छा रहा था (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 13, 2024
    03:25 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के दूसरे संस्करण का आगाज 23 फरवरी से होने जा रहा है। सीजन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा।

    मेग लेनिंग के नेतृत्व में DC अपने अभियान की शुरुआत करेगी और पहला खिताब अपने नाम करना चाहेगी। इस बार DC की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।

    ऐसे में आइए DC की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    नीलामी

    DC ने नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लगाया था दांव 

    DC WPL 2024 के लिए हुई नीलामी में 2.25 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी।

    उन्होंने अपर्णा मंडल (10 लाख), एनाबेल सदरलैंड (2 करोड़) और अश्वनी कुमारी (10 लाख) को अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

    सदरलैंड की बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी और वह पिछले सीजन में गुजरात जायंट्स का हिस्सा थीं। सदरलैंड नीलामी में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी थी। DC ने इन्हीं 3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था।

    टीम

    ऐसी है DC की पूरी टीम 

    DC ने पिछले सीजन खेलने वाली 15 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा था।

    यही कारण है कि टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है। टीम के पास जेमिमा रोड्रिगेज और मारिजैन कप्प जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।

    ऐसे है DC की पूरी टीम: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिगेज, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल और अश्वनी कुमारी।

    शेड्यूल

    ऐसा है DC का पूरा कार्यक्रम 

    23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    26 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    29 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    3 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    5 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

    8 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

    10 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    13 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

    उपविजेता

    पहले सीजन में उपविजेता रही थी दिल्ली की टीम 

    WPL के पहले सीजन में DC की टीम उपविजेता रही थी। फाइनल मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने 7 विकेट से हराया था। DC की कप्तान मेग लैनिंग को 'ऑरेंज कैप' से नवाजा गया था।

    उन्होंने 9 मैचों में 49.28 की औसत से सबसे ज्यादा 345 रन बनाए थे। उस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और लीग में सर्वाधिक 50 चौके लगाए थे।

    वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक 13 छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली कैपिटल्स
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: ऐश्वर्या राय एक बार फिर रेड कार्पेट पर छाईं, सामने आया नया लुक  ऐश्वर्या राय
    सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बोली आतंकी हाफिज सईद जैसी भाषा पाकिस्तान सेना
    डिज्नी ने यूट्यूब पर दायर किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला डिज्नी
    डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में रोका विदेशी छात्रों का दाखिला, भारतीयों पर क्या होगा असर?  डोनाल्ड ट्रंप

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: DC से हारे तो प्लेऑफ से लगभग बाहर होगी PBKS, जानें जरुरी आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: वार्नर ने PBKS के खिलाफ बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2023
    IPL 2023: धर्मशाला में 10 साल बाद IPL मैच, कैसी होगी PBKS बनाम DC की पिच? इंडियन प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  मेग लैनिंग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए सर्वोच्च टीम स्कोर पर एक नजर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: दूसरे वनडे मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए आकाश दीप का कैसा रहा है प्रथम श्रेणी करियर? आकाश दीप

    टी-20 क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: 5वें टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 13,000 रन, ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी शोएब मलिक
    पाकिस्तान को आखिरी टी-20 में मिली जीत, न्यूजीलैंड ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 5वां टी-20: इफ्तिखार अहमद ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025