Page Loader
WPL 2024 नीलामी: मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
मेघना सिंह को मिला खरीदार (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

WPL 2024 नीलामी: मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा

Dec 09, 2023
03:47 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए शनिवार को मुंबई में नीलामी हुई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। WPL के पिछले सीजन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। पिछले सीजन भी उनका बेस प्राइस 30 लाख था। मेघना ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 11 दिसंबर, 2022 को खेला था। वह लंबे समय से इस प्रारूप से दूर हैं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मेघना के आंकड़े

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मेघना के प्रदर्शन की बात करें तों उन्होंने अब तक खेले 9 मैच की 9 पारियों में 37.75 की औसत और 8.16 की इकॉनमी से सिर्फ 4 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 1/6 विकेट है। उन्होंने 29 जुलाई, 2022 को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बर्मिंघम में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 सफलता प्राप्त की थी।

प्रदर्शन

वनडे और टेस्ट में मेघना के आंकड़े

मेघना ने अपने करियर में अब तक 17 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 17 पारियों में उन्होंने 37 की औसत और 4.91 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/26 विकेट है। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 1 टेस्ट मैच भी खेला है। इस दौरान 2 पारियों में उन्होंने 33 की औसत और 3.14 की इकॉनमी से 2 सफलताएं प्राप्त की हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके सर्वश्रेष्ठ आंकड़े 2/66 विकेट हैं।