Page Loader
WPL 2024 नीलामी: एकता बिष्ट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 60 लाख रुपये में खरीदा
एकता बिष्ट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

WPL 2024 नीलामी: एकता बिष्ट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 60 लाख रुपये में खरीदा

Dec 09, 2023
04:06 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए शनिवार को मुंबई में नीलामी हुई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज एकता बिष्ट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 60 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। WPL के पिछले सीजन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। पिछले सीजन भी उनका बेस प्राइस 30 लाख था। बिष्ट ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 9 मार्च, 2019 को खेला था। वह लंबे समय से इस प्रारूप से दूर हैं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बिष्ट का प्रदर्शन

बिष्ट ने 23 जून, 2011 को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक खेले 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 53 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 14.71 की और इकॉनमी 5.30 की रही है। सबसे छोटे प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 विकेट का है। उन्होंने करियर में 1 ही बार 4 विकेट हॉल लिया है। इसके अलावा इस प्रारूप में उनके नाम 40 रन भी हैं।

प्रदर्शन

वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बिष्ट का प्रदर्शन

वनडे में बिष्ट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 63 मैच में 98 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 21.83 की और इकॉनमी 3.77 की रही है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/8 विकेट का है। उन्होंने 1 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है। इसके अलावा उन्होंने 1 टेस्ट की 2 पारियों में 14.66 की औसत और 1.15 की इकॉनमी से 3 विकेट चटकाए हैं।