Page Loader
WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
मुंबईं ने पहले मैच में दर्ज की थी जीत (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

Mar 06, 2023
08:39 am

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होना है। MI ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की है और RCB को अपने पिछले मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। अगले मैच में MI अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेगी जबकि RCB पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर उतरना चाहेगी। आइए इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य बातों के बारे में जानते हैं।

मुंबई 

बिना बदलाव के उतर सकती है MI  

पहले मैच में MI की ओर से खेल के हर विभाग में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था। बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर, हैली मैथ्यूज और अमेलिया केर ने कमाल किया था जबकि गेंदबाजी में साइका इशहाक ने अपना प्रभाव छोड़ा था। जीतकर आई हुई MI बिना बदलाव के उतर सकती है। संभावित एकादश: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता और साइका इशहाक।

बैंगलोर 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB 

पहले मैच में RCB की ओर से स्मृति मंधाना ने कप्तानी में निराश किया था। उन्होंने कई विकल्प मौजूद होने के बावजूद गेंदबाजों का सही उपयोग नहीं किया था। बल्लेबाजी में कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सकी थी। RCB की टीम ऋचा घोष से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। संभावित एकादश: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट और रेणुका सिंह

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें 

मंधाना ने पहले मैच में 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली थी। वह टीम की प्रमुख बल्लेबाज और कप्तान भी हैं। एलिसे पेरी ने DC के खिलाफ 19 गेंदों में 31 रन बनाए थे। वह बल्ले के अलावा गेंदबाजी में भी अंतर पैदा कर सकती हैं। MI की कप्तान हरमनप्रीत ने अपने पहले मैच में अर्धशतक लगाया था। वह अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी। इनके अलावा केर और इशहाक पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं।

Dream 11 

हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

विकेटकीपर: ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया। बल्लेबाज: हीथर नाइट, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन। ऑलराउंडर्स: अमेलिया केर, नताली साइवर और एलिसे पेरी। गेंदबाज: मेगन शूट और रेणुका सिंह। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला यह मैच 6 मार्च (सोमवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।