NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 
    दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कमाल के फॉर्म में हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 02, 2023
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ एक बार फिर 350 से ज्यादा का स्कोर बनाए।

    यह विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका का चौथा 350 से ज्यादा का स्कोर था।

    मैच में क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन ने शतकीय पारी खेली। डेविड मिलर ने भी 30 गेंद में 53 रन बनाए।

    आइए विश्व कप में टीम द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    छक्का

    विश्व कप संस्करण में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के

    विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका का बल्लेबाजी आक्रमण और मजबूत हो गया है। डिकॉक, डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और मिलर ने अधिकांश गेंदबाजी आक्रमणों को परेशान किया है।

    यहां तक कि मार्को येन्सन भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    विश्व कप के 1 संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के पास अब सबसे अधिक छक्के (82) हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने साल 2019 में 76 छक्के लगाए थे।

    स्कोर

    विश्व कप के 1 संस्करण में एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार 350+ का स्कोर 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार 8वीं पारी में 300 रन का आंकड़ा पार किया।

    वनडे विश्व कप में उनके नाम कुल 9 बार 350 से ज्यादा का स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने भी 9 बार 350 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। भारत ने 4 बार ये कारनामा किया है।

    दक्षिण अफ्रीका के पास अब विश्व कप के एक संस्करण में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक 350+ का स्कोर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    प्रदर्शन 

    आखिरी 10 ओवरों में आक्रामक प्रदर्शन

    आखिरी के ओवरों में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने विश्व कप 2023 में धमाकेदार बल्लेबाजी की है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने आखिरी 10 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बनाए थे।

    विश्व कप 2023 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 41-50 ओवरों में उनका स्कोर: 137/2 बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम, 79/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, 143/2 बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम, 144/2 बनाम बांग्लादेश क्रिकेट टीम और 119/2 बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम रहा है।

    जानकारी

    एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा शतक 

    विश्व कप 2023 में डिकॉक ने 4 शतक लगाए हैं। डुसेन के नाम 2 शतक है। क्लासेन और मार्कराम ने 1-1 शतक लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में श्रीलंका (2015) की बराबरी की है।

    शतक

    विश्व कप के 1 संस्करण में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक 

    डिकॉक इस विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस विश्व कप का अपना चौथा शतक लगाया था।

    डिकॉक ने एक विश्व कप संस्करण (4) में शतकों के मामले में कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है।

    संगाकारा ने 2015 के विश्व कप संस्करण में 4 शतक लगाए थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2019 के विश्व कप में 5 शतक लगाए थे।

    रन

    विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर 

    दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 428/5 का स्कोर बनाया था, जो विश्व कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

    उन्होंने साल 2015 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 50 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के 417/6 को पीछे छोड़ दिया।

    दक्षिण अफ्रीका विश्व कप इतिहास में 3 बार 400 से अधिक स्कोर बनाने वाली एकमात्र टीम है। भारत विश्व कप में 400 से अधिक का स्कोर बनाने वाली एकमात्र अन्य टीम है।

    रिकॉर्ड

    दक्षिण ने ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 

    डिकॉक इस विश्व कप में 77.86 की औसत से 545 रन बनाए हैं। उन्होंने विश्व कप के इतिहास में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    संगाकारा ने इससे पहले साल 2015 के विश्व कप में 541 रन बनाए थे। डिकॉक (22) विश्व कप के 1 संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने हैं।

    मार्करम (49) ने विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    क्विंटन डिकॉक

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023: विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने दर्ज की तीसरी जीत, बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: फखर जमान ने विश्व कप में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, शफीक का अर्धशतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने लगातार दूसरे मुकाबले में बनाया 50+ का स्कोर, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: महमूदुल्लाह ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन के बड़े अंतर से हराया वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: मोहम्मद शमी ने लिए 4 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स मोहम्मद शमी
    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के बाद दुनियाभर के कप्तानों पर हैं भारी, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    क्विंटन डिकॉक

    पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया, वैन डेर डूसन ने लगाया शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट खेलना कठिन होगा- क्विंटन डिकॉक क्रिकेट समाचार
    भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसे हैं क्विंटन डिकॉक के आंकड़े? क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टी-20: क्विंटन डिकॉक ने पूरे किए 2,000 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025