Page Loader
विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने जड़ा लगतार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
पथुम निसांका ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने जड़ा लगतार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Oct 21, 2023
05:42 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 19वें मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी की। उन्होंने 103.85 की स्ट्राइक रेट से 52 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके भी लगे। पॉल वैन मीकरेन की गेंद पर स्कॉट एडवर्ड्स ने निसांका का कैच लपका। यह निसांका के वनडे करियर का 12वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

लगातार तीसरे मैच में लगाया अर्धशतक

टूर्नामेंट में निसांका के प्रदर्शन की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया था। दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया था। निसांका ने 61 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए थे। श्रीलंका का तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ था। उस मैच में निसांका ने 67 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली थी।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निसांका का प्रदर्शन 

दाएं हाथ के बल्लेबाज निसांका ने अब तक 44 वनडे में 38.10 की औसत और 84.34 की स्ट्राइक रेट से 1,562 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 मार्च, 2021 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मे खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन है। उन्होंने 9 टेस्ट की 15 पारियों में 537 रन बनाए हैं। साथ ही 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 41 पारियों में 112.15 की स्ट्राइक रेट से 1,098 रन जड़े हैं।