NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने विश्व कप 2023 में जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने विश्व कप 2023 में जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    पथुम निसांका विश्व कप में शानदार फॉर्म में है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने विश्व कप 2023 में जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 26, 2023
    08:26 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप का चौथा अर्धशतक बनाया।

    एक समय श्रीलंका के 2 विकेट 23 रन पर गिर गए थे, लेकिन निसांका ने संभलकर खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

    आइए उनकी पारी और आंकड़े पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही निसांका की पारी और साझेदारी?

    निसांका ने मैच में 83 गेंद का सामना किया और नाबाद 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 92.77 की रही।

    उन्होंने सदीरा समरविक्रमा के साथ 122 गेंद में 137 रन की साझेदारी निभाई। श्रीलंका के 2 विकेट 27 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

    इस साझेदारी में निसांका ने 70 और समरविक्रमा ने 65 रन का योगदान दिया।

    विश्व कप

    विश्व कप में निसांका ने जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक 

    इस विश्व कप में निसांका ने लगातार चौथा अर्धशतक लगाया है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे।

    इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 51 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बल्लेबाज के बल्ले से 61 रन निकले।

    नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ निसांका ने 54 रन बनाए थे और अब इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन की पारी खेली है। उन्होंने 5 मैच में 243 रन बना लिए हैं।

    रिकॉर्ड

    निसांका ने की कुमार संगाकार की बराबरी 

    निसांका ने इस पारी के साथ ही कुमार संगाकारा के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

    वह वनडे विश्व कप में लगातार 4 पारियों में 50+ का स्कोर बनाने वाले श्रीलंका के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    संगाकार ने भी साल 2015 के विश्व कप में लगातार 4 मैचों में 50+ का स्कोर बनाया था। साल 2007 के विश्व कप में चमारा सिल्वा ने लगातार 3 पारियों में 50+ का स्कोर बनाया था।

    रन

    साल 2023 में पूरे किए 1,000 रन 

    श्रीलंका की पारी के दौरान 16 रन बनाते ही निसांका ने इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे कर लिए।

    उन्होंने 25 वनडे की 25 पारियों में यह कारनामा किया। निसांका भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बाद इस साल वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    निसांका इस साल 48.27 की औसत से 1,062 रन बना चुके हैं। शुभमन 1,325 रन के साथ रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं।

    जानकारी

    कैसा रहा है निसांका का वनडे करियर?

    निसांका ने अब तक 45 वनडे खेले हैं और 39.97 की औसत से 1,639 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन रहा है और उन्होंने 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाए है। वनडे में निसांका 4 बार नाबाद भी रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पथुम निसांका
    वनडे विश्व कप 2023
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    पथुम निसांका

    विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने जड़ा लगतार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    पथुम निसांका के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023

    ICC रैंकिंग: रोहित शर्मा को पछाड़कर फिर आगे निकले विराट कोहली, गिल नंबर-1 की ओर अग्रसर  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    वनडे विश्व कप 2023: बुमराह और जडेजा 4 से कम की इकॉनमी से कर रहे गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट टीम
    कपिल देव के क्लब में शामिल हुए क्विंटन डिकॉक, जानिए 150 वनडे के बाद के आंकड़े  क्विंटन डिकॉक
    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: स्टीव स्मिथ के नंबर-3 पर 4,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: रिजवान ने हासिल की खास उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 6,000 रन वनडे विश्व कप 2023
    अब्दुल्ला शफीक विश्व कप में भारतीय जमीं पर शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बने, रचा इतिहास पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: मोहम्मद रिजवान ने वनडे विश्व कप में जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास, विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया वनडे क्रिकेट

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: शतक से चूके रहमानुल्लाह गुरबाज, हासिल कीं यह 3 उपलब्धियां वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 285 का लक्ष्य, गुरबाज-इकराम की उम्दा पारी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: आदिल रशीद ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: इकराम अलीखिल ने लगाया वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025