NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने लगातार दूसरे मुकाबले में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने लगातार दूसरे मुकाबले में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    पथुम निसांका विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @OfficialSLC)

    विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने लगातार दूसरे मुकाबले में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 16, 2023
    04:42 pm

    क्या है खबर?

    विश्व कप 2023 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

    टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने वनडे इस विश्व कप में लगातार 2 मुकाबलों में अर्धशतक अपने नाम किया है। हालांकि, वह अपना शतक नहीं पूरा कर पाए।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    ऐसी रही निसांका की पारी 

    निसांका मैच में पहले गेंद से ही अक्रामक लगे। उन्होंने 67 गेंद का सामना करते हुए 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 91.04 की रही।

    उन्होंने मैच में 8 शानदार चौके लगाए।

    पैट कमिंस की एक शॉर्ट गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेला, लेकिन वह डीप मिडविकेट पर खड़े डेविड वॉर्नर को कैच दे बैठे। पहले विकेट लिए निसांका ने कुसल परेरा के साथ उन्होंने 130 गेंद में 125 रन जोड़े।

    अर्धशतक

    पिछले मैच में भी जड़ा था निसांका का अर्धशतक 

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेला था।

    उस मैच में भी निसांका ने उम्दा बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 61 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 51 रन की पारी खेली थी।

    पाकिस्तान के खिलाफ निसांका का यह पहला अर्धशतक था। शादाब खान ने निसांका का विकेट चटकाया था। हालांकि, उनकी इस पारी के बावजूद श्रीलंका को मैच में जीत नहीं मिल पाई थी।

    करियर

    निसांका के वनडे करियर पर एक नजर 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज निसांका ने अब तक 43 वनडे में 37.70 की औसत और 83.77 की स्ट्राइक रेट से 1,508 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 10 मार्च, 2021 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मे खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।

    इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन है। यह खिलाड़ी 3 बार वनडे क्रिकेट में नाबाद भी रहा है।

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निसांका का रहा है शानदार प्रदर्शन 

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निसांका ने पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 47.16 की औसत और 86.28 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन रहा है। निसांका अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    दनुष्का गुणाथिलाका यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी, जानिए क्या था यह मामला दनुष्का गुणाथिलाका
    वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: क्या है श्रीलंका क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  वनडे विश्व कप 2023
    एशियाई खेल: नुवान तुषारा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    वनडे विश्व कप 2023

    पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में जमकर चलता रोहित शर्मा का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम पाकिस्तान: श्रेयस अय्यर ने लगाया वनडे करियर का 15वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कप्तान दासुन पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर  दासुन शनाका
    भारत बनाम पाकिस्तान: गेंदबाजों के मुरीद हुए रोहित शर्मा, जीत के बाद बांधे तारीफों के पुल भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम पाकिस्तान: मुकाबले से पहले हुआ रंगारंग कार्यक्रम, इन हस्तियों ने की शिरकत वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड को झटका, विलियमसन चोट के कारण आने वाले मुकाबलों से बाहर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट, वनडे से लेकर टी-20 तक, रोहित शर्मा के नाम हैं छक्कों के ये रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025