NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने आगे बढ़ाया महिला टी-20 विश्व कप, अब 2023 में होगा मेगा इवेंट
    ICC ने आगे बढ़ाया महिला टी-20 विश्व कप, अब 2023 में होगा मेगा इवेंट
    खेलकूद

    ICC ने आगे बढ़ाया महिला टी-20 विश्व कप, अब 2023 में होगा मेगा इवेंट

    लेखन Neeraj Pandey
    November 20, 2020 | 11:43 am 1 मिनट में पढ़ें
    ICC ने आगे बढ़ाया महिला टी-20 विश्व कप, अब 2023 में होगा मेगा इवेंट

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2022 महिला टी-20 विश्व कप को तीन महीने आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। 2022 में नवंबर में खेले जाने के लिए शेड्यूल इस टूर्नामेंट को अब फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। दरअसल, 2022 में महिला क्रिकेट विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स भी होने हैं और इसी कारण इस बड़े इवेंट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    शेड्यूल में हुए बदलावों के कारण आगे बढ़ाया गया महिला टी-20 विश्व कप

    अगले साल फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड में खेले जाने के लिए शेड्यूल महिला क्रिकेट विश्व कप को कोरोना वायरस के कारण 2022 के लिए शेड्यूल करना पड़ा था। 2022 में ही कॉमनवेल्थ गेम्स भी खेले जाने हैं और इसी कारण शेड्यूल काफी ज्यादा व्यस्त हो गया था। अब महिला टी-20 विश्व कप को फरवरी 2023 में करके ICC ने हर इवेंट के महत्व को बनाए रखने की कोशिश की है।

    इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में होगा महिलाओं का क्रिकेट

    2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को एंट्री मिल चुकी हैं और इसमें आठ टीमें खेलेंगी। जुलाई से अगस्त, 2022 के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर ही टी-20 विश्व कप आगे बढ़ाया गया है।

    टी-20 विश्व कप आगे बढ़ाने से होंगे कई फायदे- ICC चीफ एक्सीक्यूटिव

    ICC के चीफ एक्सीक्यूटिव मनु शॉनी ने इस निर्णय का खुलासा करते हुए कहा कि इसे आगे बढ़ाने से कई तरह के फायदे होंगे। उन्होंने आगे कहा, "ग्लोबल स्टेज पर अपना बेस्ट देने के लिए खिलाड़ियों को अच्छा बैलेंस मिलेगा। इसके अलावा हम 2022 से लेकर 2023 की शुरुआत तक महिलाओं के खेल को लेकर मोमेंटम बनाने का काम कर सकते हैं। हम महिलाओं के खेल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

    लगातार दो साल होगा पुरुषों का टी-20 विश्व कप

    कोरोना वायरस के कारण ICC ने जुलाई में ही इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने के लिए शेड्यूल पुरुष टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया था। अब अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत 2021 टी-20 विश्व कप को होस्ट करेगा। इसके अगले साल ऑस्ट्रेलिया टी-20 विश्व कप होस्ट करेगा। पुरुष क्रिकेट के फैंस लगातार दो साल टी-20 विश्व कप मजा उठाएंगे। 2023 में भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप को भी छह महीने आगे बढ़ाया गया है।

    इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के लिए लागू हुआ न्यूनतम आयु

    ICC बोर्ड ने पुरुष और महिला क्रिकेट में अंडर-19 या फिर किसी इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलने के लिए न्यूनतम आयु सीमा भी तय कर दी है। अब किसी भी फॉर्मेट में खेलने के लिए खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 15 साल होनी चाहिए। कुछ विशेष परिस्थितियों में मेंबर बोर्ड ICC से अपील कर सकते हैं कि उनके लिए 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ी को खेलने का मौका दिया जाए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    कोरोना वायरस
    महिला टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट चैंपियनशिप: ICC लेकर आई नया नियम, भारत को हटा पहले स्थान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: नेट पर अभ्यास करते हुए दिखे रिद्धिमान साहा, रिकवरी के अच्छे संकेत रिद्धिमान साहा
    राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने की रेस में शामिल हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी अबे कुरुविला खेलकूद
    लंका प्रीमियर लीग से हटे क्रिस गेल और लियाम प्लंकेट क्रिस गेल

    कोरोना वायरस

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख पार, लगभग दो महीने बाद बढ़े सक्रिय मामले भारत की खबरें
    मुंबई में नए साल तक आ सकती है कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत की खबरें
    अहमदाबाद: कोरोना के चलते फिर लगा कर्फ्यू, रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा लागू गुजरात
    कुछ ही महीनों में वितरित की जा सकती है कोरोना वायरस की वैक्सीन- स्वास्थ्य मंत्री भारत की खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप

    पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने कहा क्रिकेट को अलविदा क्रिकेट समाचार
    स्किल में हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से बेहतर, फिटनेस पर करना होगा काम- हरमनप्रीत कौर क्रिकेट समाचार
    पुरुषों के प्रदर्शन को देखते हुए महिलाओं को नहीं मिल सकती बराबर सैलरी- अंजुम चोपड़ा BCCI
    2021 महिला विश्व कप का शेड्यूल जारी, नॉकआउट मुकाबलों में होगा रिजर्व डे क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023