NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से हारी, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से हारी, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    भारतीय टीम को पहले मैच में करारी हार मिली (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से हारी, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 04, 2024
    10:55 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 58 रन से हार गई है। रनों के मामले में भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सबसे बड़ी हार है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में सिर्फ 102 रन ही बना पाई।

    कीवी टीम के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने सबसे बड़ी पारी (57) खेली।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए सूजी बेट्स (27) और जॉर्जिया प्लिमर (34) ने 7.4 ओवर में 67 रन की साझेदारी निभाई।

    इसके बाद टीम के विकेट तो गिरे, लेकिन डिवाइन (57) ने एक छोर संभाले रखा।

    जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और स्मृति मंधाना (12), शफाली वर्मा (2) और हरमनप्रीत कौर (15) जल्द ही पवेलियन लौट गए।

    कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    अर्धशतक

    डिवाइन ने जड़ा 21वां अर्धशतक 

    डिवाइन ने 36 गेंद का सामना किया और 57 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 158.33 की रही।

    ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां अर्धशतक रहा। उन्होंने अब तक 138 मुकाबले खेले हैं और इसकी 134 पारियों में 18 बार नाबाद रहते हुए 3,334 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक भी निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन रहा है। डिवाइन की औसत 28.74 और स्ट्राइक रेट 121.94 की रही है।

    पारी

    भारत के खिलाफ जड़ा चौथा अर्धशतक 

    भारतीय टीम के खिलाफ डिवाइन के आंकड़े शानदार हैं। वह 12 मैच की 12 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 383 रन बना चुकी हैं।

    उनकी औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 147.87 की रही है। डिवाइन के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन है।

    डिवाइन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले छठे स्थान पर आ गईं हैं। उन्होंने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की चमारी अटापट्टू (3,332) को पीछे छोड़ा है।

    गेंदबाजी

    न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने किया कमाल 

    न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। रोजमेरी मैयर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च किए। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है।

    ली ताहुहु ने 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर ये विकेट लिए। ईडन कार्सन ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

    भारतीय बल्लेबाजों के पास इन गेंदबाजों का कोई जवाब ही नहीं था।

    जानकारी

    मैयर के आंकड़ों पर एक नजर 

    मैयर ने न्यूजीलैंड के लिए 26 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में 23.72 की औसत से 22 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आज के मुकाबले में आया। भारतीय टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 5 मैच में 9 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    स्नेह राणा महिला टेस्ट की पहली पारी में 8 विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय बनीं दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मैरिजान कप्प ने जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मजबूत स्थिति में पहुंची भारतीय टीम, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव, 12 फरवरी से होगी वनडे सीरीज क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत, महिला टी-20: न्यूजीलैंड को मिली 18 रन से जीत, ऐसा रहा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जानिए कैसा रहा सफर  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश  अंडर-19 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    महिला टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली शीर्ष गेंदबाज  टी-20 क्रिकेट
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: निशान पेइरिस ने डेब्यू टेस्ट में लिया 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: टी-20 क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका ने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, 2009 के बाद जीती टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर नजर  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: गुलबदीन नईब ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025