NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 08, 2023, 10:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    जेमिमा रोड्रिगेज विश्व कप में भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं (फोटो: ट्विटर/@JemiRodrigues)

    महिला टी-20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक मजबूत खिताबी दावेदारी के रूप में मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम इससे पहले कभी भी टी-20 विश्व कप नहीं जीत सकी है। भारत की बल्लेबाजी हाल के वर्षों में काफी मजबूत हुई है और मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिगेज लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आई हैं। आइए जेमिमा के टी-20 विश्व कप और टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    जेमिमा के टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़े 

    दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा ने 75 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 65 पारियों में उन्होंने 29.71 की औसत से 1,575 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 76 के उच्च स्कोर के साथ नौ अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने 175 चौके और 16 छक्के लगाए हैं। वह 20 कैच लेने में भी कामयाब रही हैं। 12 बार जेमिमा टी-20 क्रिकेट में नॉटआउट रही हैं, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 112.74 का है।

    जेमिमा का टी-20 विश्व कप मैचों में प्रदर्शन

    22 साल की इस भारतीय बल्लेबाज ने 2018 से लेकर 2020 तक 10 टी-20 विश्व कप मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 10 पारियों में 23.33 की औसत और 100.96 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। भारत के लिए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन मिताली राज ने बनाए हैं। उन्होंने 24 मैच में 40.33 की औसत से 726 रन जड़े हैं।

    वनडे क्रिकेट में जेमिमा का प्रदर्शन 

    जेमिमा ने भारत के लिए 21 वनडे मैच खेले हैं और 19.70 की औसत से 394 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन है। उन्होंने अपने वनडे करियर में तीन अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 68.76 का रहा है। इसके साथ ही वनडे में उन्होंने 52 चौके और एक छक्का लगाया है। जेमिमा ने साल 2018 के मार्च में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था, वहीं टी-20 में उन्होंने अपना पहला मैच फरवरी 2018 में खेला था।

    विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम और शेड्यूल 

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस प्रकार है- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे। टी-20 महिला विश्व कप में भारत का शेड्यूल- पहला मैच: भारत बनाम पाकिस्तान, 12 फरवरी दूसरा मैच: भारत बनाम वेस्टइंडीज, 15 फरवरी तीसरा मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, 18 फरवरी चौथा मैच: भारत बनाम आयरलैंड, 20 फरवरी

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    कावासाकी एलिमिनेटर की तुलना में कितनी बेहतर है रॉयल एनफील्ड मीटियोर 650?    कावासाकी मोटर्स इंडिया
    दूसरों का पसीना सूंघने से कम हो सकती है सामाजिक चिंता, अध्ययन में हुआ खुलासा एंग्जायटी
    कोहली के साथ की गई बल्लेबाजी और डांस जीवन भर नहीं भूल पाउंगा- क्रिस गेल क्रिस गेल
    IPL 2023: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: ये खिलाड़ी हो सकते हैं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के दावेदार, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के लिए बुरी खबर, रजत पाटीदार समेत इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  गुजरात टाइटंस

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने पर टूट गई थीं जेमिमा, कैसे हुई वापसी? जेमिमा रोड्रिगेज
    ICC ने चुनी महिला टी-20 विश्व कप की टीम, भारत से केवल ऋचा घोष को मौका महिला क्रिकेट विश्व कप
    विमेंस प्रीमियर लीग होगा राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म- पूनम यादव विमेंस प्रीमियर लीग
    हरमनप्रीत के रनआउट पर एलिसा हीली का तंज, बोलीं- वह आसानी से क्रीज में पहुंच जाती ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को दिया 183 रन लक्ष्य, साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: 3.20 करोड़ रूपये में बिकने वाली एश्ले गार्डनर ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, जानें आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 विश्व कप

    बिस्माह मारूफ ने छोड़ी पाकिस्तान की कप्तानी, टी-20 विश्व कप में लचर था टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, लगातार तीसरी बार बनी विजेता  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, फाइनल की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023