Page Loader
महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर है भारत के लिए शतक जड़ने वाली एकमात्र खिलाड़ी
महिला टी-20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौन के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर है भारत के लिए शतक जड़ने वाली एकमात्र खिलाड़ी

Sep 16, 2024
06:47 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। वह बेहतरीन कप्तान होने के साथ शानदार बल्लेबाज भी है। यही कारण है कि वह इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाली एकमात्र खिलाड़ी है। उन्होंने 2018 के टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

प्रदर्शन

कैसी रही थी हरमनप्रीत की शतकीय पारी?

हरमनप्रीत ने उस मुकाबले में 51 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े थे। उन्होंने मात्र 49 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। उनकी पारी के दम पर भारत ने 194/5 का स्कोर खड़ा किया था। वह सोफी डिवाइन का शिकार बनी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 160 रन पर ही रोक दिया और 34 रन से जीत हासिल की।

करियर

कैसा रहा है हरमनप्रीत का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

हरमनप्रीत ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 141 मैचों में 28.08 की औसत और 107.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,426 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 12 अर्द्धशतक शामिल हैं। टी-20 विश्व कप में उन्होंने 35 मैचों में 20.57 की औसत और 107.66 की स्ट्राइक-रेट से 576 रन बनाए हैं। उनके नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भारतीय महिला द्वारा सर्वाधिक छक्के (76 से अधिक) लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।