NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    खेलकूद

    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 18, 2023, 09:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    भारतीय महिला टीम 2023 महिला विश्व कप में पहला मैच हारी हैं (तस्वीर: ट्विटर/@bcci)

    महिला टी-20 विश्व कप के 14वें मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 11 रन से हरा दिया। ये 2023 टी-20 विश्व कप में भारत की पहली हार है। मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए साइवर ब्रंट की 50 रन की पारी की बदौलत 151/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    इंग्लैंड को 37 के स्कोर पर तीन झटके लग गए थे। इसके बाद साइवर ब्रंट (50) और एमी जोन्स (40) ने अच्छी पारी खेली। भारत से रेणुका सिंह (5/15) ने शानदार गेंदबाजी की। जवाब में भारत को शुरुआती झटके लगे। शफाली वर्मा (8) और जेमिमा रोड्रिगेज (13) और हरमनप्रीत कौर (4) रन बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना (52) और ऋचा घोष (47*) ने शानदार पारी तो खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

    स्मृति मंधाना ने जड़ा 21वां अर्धशतक

    स्मृति ने मैच में अपना 21वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सातवां अर्धशतक लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 122.15 का है। वो 2,713 रन बना चुकी हैं। विश्व कप 2023 में स्मृति का यह पहला अर्धशतक है। वह अब तक टी-20 में 368 चौके और 51 छक्के लगा चुकी हैं। उन्होंने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 41 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।

    हरमनप्रीत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 

    भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो महिला और पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल चुके हैं। हरमनप्रीत इंग्लैंड के खिलाफ 149वें मैच में उतरी हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 142 मैच खेले हैं।

    रेणुका सिंह ने झटके 5 विकेट 

    रेणुका ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके। उनका यह पहला 5 विकेट हॉल है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 5 विकेट अपने नाम किए। वह पहली भारतीय महिला तेज गेंदबाज बनी हैं जिन्होंने टी-20 विश्व कप में 5 विकेट लिए हैं। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का विश्व कप में सबसे शानदार प्रदर्शन है। रेणुका टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से 5 विकेट लेने वाली तीसरी महिला गेंदबाज हैं।

    नेट साइवर ब्रंट ने 11वां अर्धशतक लगाया 

    ब्रंट ने मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद में अपने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 105 मैच खेले हैं और 2,000 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। उनका औसत 25.36 का है। इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने 112.64 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन है। शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिर जाने के बाद उन्होंने ही इंग्लैंड की पारी को संभाला।

    रेणुका के अन्य आंकड़े

    रेणुका ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लिए। वह टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से 5 विकेट लेने वाली तीसरी महिला गेंदबाज हैं। उनसे पहले ये कारनामा झूलन गोस्वामी और प्रियंका रॉय कर चुकी हैं। रेणुका महिला टी-20 विश्व कप में पांच विकेट लेने वाली केवल छठी गेंदबाज हैं। उनसे पहले डियांड्रा डॉटिन (5/5), प्रियंका (5/16), एशलीग गार्डनर (5/12), जूली हंटर (5/22) और सुने लुस (5/8) 5 विकेट ले चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप
    इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    रेणुका सिंह बनीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5 विकेट लेने वाली तीसरी भारतीय महिला, बनाए ये रिकॉर्ड रेणुका सिंह
    इंग्लैंड महिला टीम ने भारत को दिया 152 रनों का लक्ष्य, रेणुका ने झटके 5 विकेट इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप: श्रीलंका को मिली लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया  महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप की शीर्ष 5 बल्लेबाज और उनके आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत का विरोधियों के खिलाफ कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: राधा यादव का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

    WPL: किसी ने नहीं खरीदा तो इंग्लैंड की ऑलराउंडर डेनिले वाएट बोलीं- दिल टूट गया है विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 क्रिकेट
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023