Loading...
महिला वनडे विश्व कप 2025 का शेड्यूल हुआ घोषित, 5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला वनडे विश्व कप 2025 का शेड्यूल हुआ घोषित, 5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

Jun 16, 2025
03:23 pm

क्या है खबर?

इस साल महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से संयुक्त रूप से होना है, जिसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शेड्यूल की औपचारिक घोषणा की है। इस संस्करण के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से बेंगलुरु में होगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा। आइए शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।

आयोजन 

5 शहरों में खेले जाएंगे मैच 

दोनों देशों के कुल 5 शहरों में मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बेंगलुरु, वाइजेक, इंदौर, गुवाहाटी और कोलंबो शामिल हैं।

सभी टीमों के पास तैयारी करने के लिए 24 सितंबर से 2-2 अभ्यास भी होंगे।

मेजबान भारत 24 सितंबर को बेंगलुरु में टूर्नामेंट के 2022 संस्करण के उपविजेता इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम से भिड़ेगी, उसके 3 दिन बाद गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम से अभ्यास मैच खेलेगी।

टीमें 

ये 8 टीमें लेंगी हिस्सा 

वनडे विश्व कप 2025 का टूर्नामेंट, साल 2022 की तरह ही होगा, जिसमें 8 टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंगी।

इनमें से शीर्ष-4 टीमें सीधे ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। मेजबान भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।

वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में इस साल के क्वालीफायर के जरिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया था।

ADVERTISEMENT

भारत 

30 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर

2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर

7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम

10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, विशाखापट्टनम

ADVERTISEMENT

भाग-2 

12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत  

11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम

13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विशाखापट्टनम

14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो

15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विशाखापट्टनम

17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो

18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो

भाग-3 

2 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल 

21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो

25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, इंदौर

26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु

29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी या कोलंबो

30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु

2 नवंबर: फाइनल, कोलंबो या बेंगलुरु

जानकारी

अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगी पाकिस्तानी टीम 

पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने में भी कामयाब होती है तो भी उनके मैच कोलंबो में भी खेले जाएंगे। यह BCCI और PCB के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार है।

ADVERTISEMENT