Loading...
बांग्लादेश के खिलाफ हार के साथ ही पैट कमिंस के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड
बांग्लादेश ने जीता डार्विन टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बांग्लादेश के खिलाफ हार के साथ ही पैट कमिंस के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

Aug 16, 2026
02:22 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराया। डार्विन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने निराश किया और आखिर में जीत के लिए मिले 57 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने हासिल किया। नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में खेलते हुए बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

रिकॉर्ड 

2 अलग-अलग एशियाई कप्तानों के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच हारने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बने कमिंस 

इस शिकस्त के साथ ही कमिंस ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिनके नेतृत्व में टीम को 2 अलग-अलग एशियाई कप्तानों के खिलाफ घर पर हार मिली है।

बता दें कि कमिंस के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को 2024 के पर्थ टेस्ट में भारत के खिलाफ 295 रन से हार मिली थी।

उस मैच में भारत की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी। हालांकि, उस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था।

आंकड़े 

टेस्ट में कैसी है कमिंस की कप्तानी?

कमिंस 2021 से ऑस्ट्रेलियाई टीम की टेस्ट प्रारूप में कप्तानी कर रहे हैं।

क्रिकइंफो के मुताबिक, उनके नेतृत्व में कंगारू टीम ने अब तक 39 टेस्ट जीते हैं, जिसमें 24 में टीम को जीत मिली है और 9 में टीम हारी है।

इस बीच 6 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

बता दें कि कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र (2021-2023) का खिताब जीता था।

ADVERTISEMENT