Page Loader
क्या मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का होंगे हिस्सा? अहम खबर आई सामने
अगले महीने भारत को करना है इंग्लैंड का दौरा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्या मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का होंगे हिस्सा? अहम खबर आई सामने

May 11, 2025
11:26 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। अब ऐसी खबर है कि इस सीरीज में मोहम्मद शमी का खेलना संदिग्ध है। दरअसल, अनुभवी तेज गेंदबाज ने लंबे समय से चली आ रही चोट से वापसी की है, जिसके कारण टीम में उनके चयन पर संदेह है। बता दें कि शमी ने 2023 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

अब तक लय में नहीं दिख रहे हैं शमी

SRH के साथ शमी का हालिया प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है, जिससे इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट के लिए उनका स्वत: चयन संदेह में है। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी किए हुए उन्हें कई महीने हो गए हैं, लेकिन वह मुश्किल से ही लय में आ पाए हैं। IPL 2025 में शमी अपना रन-अप पूरा करने में संघर्ष कर रहे हैं और गेंद कीपर के पास नहीं जा पा रही है।"

प्रदर्शन 

IPL 2025 में खराब रहा है शमी का प्रदर्शन 

शमी IPL 2025 में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। SRH की ओर से वह अब तक खेले 9 मैचों में 56.16 की औसत और 11.23 की बेहद खराब इकॉनमी से केवल 6 विकेट लेने में सफल रहे हैं। दरअसल, चोट के बाद वह अपनी फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। अपने IPL करियर में उन्होंने 119 मैचों में 28.18 की औसत से 133 विकेट लिए हैं।

करियर 

ऐसा है शमी का टेस्ट करियर 

शमी टेस्ट क्रिकेट में भी घातक सिद्ध होते हैं। उन्होंने अब तक 64 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 27.71 की औसत के साथ कुल 229 विकेट चटकाए हैं। इस बीच 56 रन देते हुए 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वह 6 पारियों में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। भारत में खेलते हुए उन्होंने 21 मैचों में 22.10 की औसत के साथ 76 विकेट चटकाए हैं।

इंग्लैंड 

इंग्लैंड के खिलाफ कैसे हैं शमी का आंकड़ा?

शमी ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 15 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 38.29 की औसत के साथ 44 विकेट लिए हैं। इस बीच 57 रन देते हुए 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इंग्लैंड की धरती पर शमी ने 14 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 40.50 की औसत के साथ 42 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर भी कोई 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।