NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम को मिलेगा नया टेस्ट कप्तान? 
    अगली खबर
    क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम को मिलेगा नया टेस्ट कप्तान? 
    रोहित शर्मा फिटनस संबंधी समस्या के कारण भारत के लिए पिछले 19 में से 8 टेस्ट नहीं खेल पाए (फोटो: ट्विटर/@ICC)

    क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम को मिलेगा नया टेस्ट कप्तान? 

    लेखन मनोज शर्मा
    Jun 03, 2023
    12:21 pm

    क्या है खबर?

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच खेला जाएगा।

    इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी है।

    हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए इस मैच में कुछ और चुनौतियां भी जुड़ी होंगी। एशिया कप और टी-20 विश्व कप हारने के बाद रोहित के लिए हालात काफी बदल गए हैं।

    आइए इस मामले में और अधिक जानते हैं।

    रिपोर्ट

    रोहित के लिए विकट होती जा रही है स्थितियां 

    रोहित की टेस्ट कप्तानी 6 मैच पुरानी है और भले ही उन्होंने दोनों सीरीज जीती हों, लेकिन उनकी खुद की खराब फॉर्म ने WTC फाइनल 2023 से आगे बढ़ने की उनकी क्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर परिस्थिति के हिसाब से विचार कर रहा है।

    WTC फाइनल में अगर भारत का प्रदर्शन खराब रहा है तो रोहित के लिए स्थितियां और विकट हो जाएगी।

    रिपोर्ट

    रोहित के पास अब सीमित अवसर 

    BCCI को टेस्ट कप्तान नियुक्त करने की कोई जल्दी नहीं है। WTC फाइनल के अंत के साथ भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ नए चरण की शुरुआत करेगा।

    वनडे विश्व कप 2023 के लिए मैनेजमेंट जहां तक संभव होगा रोहित पर ही भरोसा जताएगा, लेकिन एक और विफलता उनके खिलाफ जाने का कारण बन सकती है।

    36 साल के रोहित के पास टीम को आगे ले जाने के लिए ज्यादा समय नहीं है। खराब फॉर्म उनके लिए बड़ा रोड़ा बन सकती है।

    बयान

    वनडे विश्व कप के बाद रोहित के साथ चर्चा करेगा बोर्ड 

    BCCI के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स को बताया, "हमें टेस्ट कप्तान खोजने की कोई जल्दी नहीं है। WTC का नतीजा जो भी हो, वह हाल फिलहाल टेस्ट में भारत के कप्तान बने रहेंगे, लेकिन हां, हम अब भी निश्चित नहीं हैं कि वह कब तक टेस्ट खेलना जारी रखेंगे।"

    उन्होंने कहा, "इस बारे में हमारी कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन वनडे विश्व कप के कुछ समय बाद हम रोहित के साथ इस बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे।"

    रिपोर्ट

    रोहित के विकल्पों पर काम शुरू कर चुका है बोर्ड 

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BCCI विश्व कप 2023 के बाद रोहित के साथ तीनों फॉर्मेट खेलने की संभावना के साथ बातचीत करेगा।

    बोर्ड टी-20 में हार्दिक पांड्या को भले ही आधिकारिक तौर पर नए टी-20 कप्तान के रूप में पदोन्नत नहीं किया गया है, लेकिन वह अगले टी-20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    रोहित टी-20 विश्व कप 2024 में खेलेंगे या नहीं यह काफी कुछ IPL 2024 पर निर्भर करता है।

    रिपोर्ट

    रोहित के लिए क्यों मुश्किल हो रही है स्थितियां? 

    पिछले दो वर्षों में भारत ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं। रोहित चोट के कारण उनमें से 8 मैच खेलने से चूक गए हैं।

    कोविड-19 के बाद टेस्ट कप्तान के रूप में वह 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट खेलने से चूके थे। रोहित की कप्तानी में भारत एशिया कप और टी-20 विश्व कप जीतने में नाकाम रहा है।

    इसके अलावा भारत, बांग्लादेश से वनडे सीरीज हार गया है। यह सब रोहित के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट  यशस्वी जायसवाल
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह रिकी पोंटिंग
    WTC फाइनल: ICC ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों पर लगाई मुहर रोहित शर्मा
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े स्टीव स्मिथ

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: KKR के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने KKR को हराकर दर्ज की सीजन की दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स वेंकटेश अय्यर

    भारतीय क्रिकेट टीम

    जन्मदिन विशेष: सचिन तेंदुलकर के इन रिकार्ड्स को तोड़ पाना है मुश्किल, जानिए अनोखे आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    ऋषभ पंत की कैसी है तबियत, कब तक क्रिकेट खेलते नजर आएंगे?  ऋषभ पंत
    IPL 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी बीच सीजन में टीमों को कह सकते हैं अलविदा इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: ईशान किशन और रुतुराज सहित 5 खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में शामिल- रिपोर्ट  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रहाणे की हुई वापसी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    निशान मदुष्का ने आायरलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम आयरलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट में विश्व की पहले नंबर की टीम बनी, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025