Loading...
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से वैभव सूर्यवंशी क्यों बाहर रहे? गौतम गंभीर ने बताई इसकी पूरी वजह
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से वैभव सूर्यवंशी क्यों बाहर रहे? गौतम गंभीर ने बताई इसकी पूरी वजह

Oct 05, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में मौका मिलने में हो रही देरी पर बात की है। वैभव इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि, इसके बावजूद वह भारत की हालिया टी-20 सीरीज से बाहर रहे।

मौका

शानदार फॉर्म के बावजूद टीम से बाहर रहे सूर्यवंशी 

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बीच संजू सैमसन की जगह सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में जगह मिली। इस दौरे पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया।

15 साल के वैभव को शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

इसके बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें टीम से बाहर रखा गया।

वजह

गंभीर ने बताई सूर्यवंशी को बाहर रखने की वजह

गंभीर ने बताया कि उन्होंने सूर्यवंशी से टीम में मौका नहीं मिलने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि अच्छी फॉर्म के बावजूद किसी खिलाड़ी को तुरंत टीम में जगह नहीं मिलती।

उन्होंने वैभव को समझाया कि लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की वजह से उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा।

'फॉलो द ब्लूज' में गंभीर ने कहा, "यह मेरे लिए भी नया अनुभव था। वैभव अच्छी फॉर्म में था, लेकिन उसे इंतजार करना पड़ा।"

ADVERTISEMENT

चयन

सोशल मीडिया की चर्चा पर नहीं होता टीम का चयन- गंभीर 

गंभीर ने साफ किया कि टीम का चयन किसी दबाव या सोशल मीडिया की चर्चा के आधार पर नहीं होता। मैच जीतने के लिए जो संयोजन सबसे बेहतर हो, उसी के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।

गंभीर ने अभिषेक शर्मा और सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखने के फैसले का भी बचाव किया। दोनों 2026 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

गंभीर ने कहा कि अंतिम फैसला कोच और कप्तान मिलकर लेते हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है सूर्यवंशी का टी-20 करियर 

सूर्यवंशी ने 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 186.36 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले है।

उनके टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 214.83 की स्ट्राइक रेट से 42 मैचों में 1,723 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 214.83 की रही है।

उनके बल्ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। एशियाई खेल 2026 में उनके बल्ले से 38 और 15 के स्कोर निकले थे।

ADVERTISEMENT