Loading...
मोहम्मद सिराज की फॉर्म में क्यों आई गिरावट? पूर्व भारतीय कोच ने बताई वजह
मोहम्मद सिराज अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

मोहम्मद सिराज की फॉर्म में क्यों आई गिरावट? पूर्व भारतीय कोच ने बताई वजह

Oct 14, 2026
02:53 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारत के भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल हैं। खासकर टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मोहम्मद शमी के टीम से बाहर रहने और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस संबंधी चिंताओं के बीच सिराज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में उनकी फॉर्म और रफ्तार पर सवाल उठे हैं।

फॉर्म

पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने रखी अपनी राय 

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने सिराज की फॉर्म पर उठ रहे सवालों पर अपनी राय रखी है।

उन्होंने सिराज के प्रदर्शन में आई गिरावट को अस्थायी बताया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी के करियर में ऐसा दौर आ सकता है।

अरुण ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सिराज को दिए गए आराम पर भी बात की।

उन्होंने इस फैसले और गेंदबाज के हालिया प्रदर्शन से जुड़े पहलुओं पर अपनी बात रखी।

बयान

भरत अरुण ने कही ये बात 

अरुण ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि यह फॉर्म में अस्थायी गिरावट है। गेंदबाज हो या बल्लेबाज हर खिलाड़ी के साथ कभी-कभी ऐसा होता है। श्रीलंका सीरीज से पहले सिराज ने क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लिया था। उनके कार्यभार और ट्रेनिंग कार्यक्रम को भी देखना होगा। हालांकि, किसी भी खिलाड़ी के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने पर खेल में आई छोटी-मोटी कमियों को दूर करने में थोड़ा समय लगता है।"

ADVERTISEMENT

अनुभव

जल्द ही लय हासिल कर लेंगे सिराज- अरुण 

अरुण ने आगे कहा, "अपने अनुभव के दम पर सिराज को जल्द ही अपनी लय हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर वह अपने कोच के साथ मिलकर दोबारा लय हासिल करने की दिशा में काम करते हैं तो मुझे लगता है कि वह जल्द ही अपने पुराने रंग में लौट आएंगे और पहले की तरह प्रभावी गेंदबाजी करने लगेंगे।"

सिराज अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT

अनुभवी

मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व भारतीय कोच ने कही ये बात 

मोहम्मद शमी को लेकर अरुण ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि शमी को खुद को साबित करने की जरूरत है। उनका चयन फॉर्म के आधार पर होना चाहिए या फिर नहीं होना चाहिए। भारतीय टीम में जगह पाने के लिए शमी को यह दिखाने की जरूरत नहीं है कि वह क्या कर सकते हैं। वह सभी प्रारूपों में पहले ही खुद को साबित कर चुके हैं और पर्याप्त प्रदर्शन कर चुके हैं।"

ADVERTISEMENT