Loading...
युवराज और गंभीर का अंतरराष्ट्रीय करियर क्यो हुआ जल्दी खत्म? पूर्व चयनकर्ता ने किया बड़ा खुलासा
पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने युवराज सिंह और गौतम गंभीर के क्रिकेट करियर को लेकर अहम खुलासा किया है

युवराज और गंभीर का अंतरराष्ट्रीय करियर क्यो हुआ जल्दी खत्म? पूर्व चयनकर्ता ने किया बड़ा खुलासा

Oct 13, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने वनडे विश्व कप 2011 की खिताबी जीत के नायक रहे युवराज सिंह, गौतम गंभीर, जहीर खान और सचिन तेंदुलकर को उनके करियर के अंतिम पड़ाव पर टीम से बाहर किए जाने के असली कारणों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चयन समिति ने इन दिग्गजों को संन्यास लेने या टीम से बाहर किए जाने का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया था।

बयान

पाटिल ने क्या दिया बयान?

वनडे विश्व कप 1983 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य पाटिल ने 2012-2016 तक 5 सदस्यीय वरिष्ठ पुरुष चयन समिति का नेतृत्व किया था।

NDTV स्पोर्ट्स के अनुसार पाटिल ने 'द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' में कहा, "सबसे पहले, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये निर्णय लेने वाला मैं अकेला नहीं था। 5 सदस्यीय चयन समिति थी और मैं उसका अध्यक्ष था। हमने जो भी फैसले लिए वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए।"

सच्चाई

खिलाड़ियों को पता है पूरी सच्चाई- पाटिल

पाटिल ने कहा, "सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे महान खिलाड़ियों को टीम छोड़नी पड़ी या संन्यास लेना पड़ा। वे इसकी सच्चाई और कारण जानते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें समय-समय पर भारतीय क्रिकेट के भविष्य और टीम के व्यापक हित को ध्यान में रखकर कुछ ऐसे कड़े फैसले लेने पड़े जो बाहर से देखने वालों को बेहद क्रूर लगे, लेकिन चयनकर्ता की कुर्सी पर बैठकर आप व्यक्तिगत भावनाओं में नहीं बह सकते हैं।"

ADVERTISEMENT

कार्य

पाटिल ने बताया चयनकर्ता के रूप में क्या होता है काम

पाटिल ने कहा, "चयनकर्ताओं के रूप में हमारा काम देश, BCCI और भारतीय क्रिकेट के हितों को सर्वोपरि रखना था।आप खिलाड़ियों से दोस्ती कर सकते हैं, लेकिन एक सीमा होनी चाहिए। जब आपको यह जिम्मेदारी दी जाती है, तो आपको इसे गंभीरता से लेना होगा।"

उन्होंने कहा, "आप भारतीय क्रिकेट और उसके भविष्य के बारे में सोचते हैं। कभी-कभी आपको ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जिनसे आप खुश नहीं होते, लेकिन आप टीम की भलाई के लिए लेते हैं।"

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा इन प्रमुख खिलाड़ियों का करियर?

बता दें कि सचिन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच नंवबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था।

गंभीर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2016 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट मैच के रूप में खेला था।

युवराज ने साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में रूप में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

इसी तरह जहीर खान ने साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के रूप में आखिरी मुकाबला खेला था।

ADVERTISEMENT