चौथे टी-20 में भारत की हार का टर्निंग पॉइंट क्या था? संजू सैमसन ने बताया
क्या है खबर?
हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन पर ऑलआउट हो गई। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने अच्छी साझेदारी निभाई। इस साझेदारी ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन टीम को हाल मिली। इसके बाद सैमसन ने मैच का टर्निंग पॉइंट बताया है।
टर्निंग पॉइंट
तिलक का विकेट गिरना रहा मैच का टर्निंग पॉइंट
सैमसन ने तिलक के आउट होने को मुकाबले का टर्निंग पॉइंट बताया है।
उन्होंने कहा कि उस समय तिलक और रेड्डी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और भारत लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह कर रहा था।
सैमसन के मुताबिक, तिलक के विकेट ने मैच का रुख बदल दिया।
तिलक और रेड्डी के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। तिलक ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। जब वे आउट हुए तब भारत को 19 गेंदों में 48 रन चाहिए थे।
बयान
बुमराह की जगह कोई नहीं ले सकता- सैमसन
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर सैमसन ने कहा कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। हालांकि, उन्होंने अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव जैसे गेंदबाजों पर भरोसा जताया।
उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को जितने अधिक मौके और समर्थन मिलेंगे, वे उतने बेहतर बनेंगे।
वहीं, अर्शदीप के बाएं कंधे पर शमर जोसेफ की गेंद लगने के बाद उनकी फिटनेस को लेकर चिंता है। सैमसन ने बताया कि अर्शदीप कंधे पर बर्फ लगा रहे हैं और जल्द ठीक होने की उम्मीद है।