NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शास्त्री के बारे में सवाल पर गांगुली का मजाकिया जवाब, कहा- अब उन्होंने क्या किया?
    अगली खबर
    शास्त्री के बारे में सवाल पर गांगुली का मजाकिया जवाब, कहा- अब उन्होंने क्या किया?

    शास्त्री के बारे में सवाल पर गांगुली का मजाकिया जवाब, कहा- अब उन्होंने क्या किया?

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 18, 2019
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को BCCI का अध्यक्ष बनने के बाद तमाम पूर्व क्रिकेटर्स की तरफ से ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं।

    नामांकन करने के बाद गांगुली वापस कोलकाता गए हैं और वहां भी उनका स्वागत हीरो की तरह किया गया है।

    हालांकि, इसी दौरान गांगुली ने वर्तमान कोच रवि शास्त्री के बारे में एक ऐसा जवाब दिया जिसे लोग खूब वायरल कर रहे हैं।

    मामला

    गांगुली बोले- शास्त्री ने अब क्या किया?

    प्रेस वार्ता के दौरान गांगुली से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्होंने टीम के कोच रवि शास्त्री से बात की तो इस पर गांगुली का जवाब मजाकिया था।

    गांगुली ने कहा, "अब उन्होंने क्या किया।"

    इसके बाद वह हंसने लगे।

    पूर्व भारतीय कप्तान का यह बयान तेजी के साथ वायरल होने लगा और ऐसा होना लाजिमी है, क्योंकि उनके और शास्त्री के रिश्ते ज़्यादा अच्छे नहीं हैं।

    विवाद

    2016 में हुआ था शास्त्री और गांगुली का विवाद

    2016 में COA ने अनिल कुंबले को भारतीय टीम का कोच चुना था और सौरव गांगुली भी COA के सदस्य थे।

    रवि शास्त्री ने भी भारतीय टीम का कोच बनने के लिए आवेदन किया था।

    बाद में शास्त्री ने गांगुली पर आरोप लगाया था कि वह इंटरव्यू के दौरान वहां मौजूद नहीं थे।

    शास्त्री के जवाब में गांगुली ने कहा था कि यदि उन्हें लगता है कि कुंबले का चयन उन्होंने किया है तो वह मूर्खों की दुनिया में हैं।

    धोनी

    धोनी के भविष्य पर चयनकर्ताओं से बात करेंगे सौरव गांगुली

    वहीं, सौरव गांगुली ने एमएस धोनी के भविष्य को लेकर कहा कि वह 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे।

    गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा, तो मैं उनसे धोनी के भविष्य के बारे में बात करूंगा कि वे लोग इस बारे में क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार भी रखूंगा।"

    बता दें कि 23 अक्टूबर से गांगुली BCCI अध्यक्ष पद संभालेंगे।

    कार्यकाल

    10 महीने का ही होगा सौरव गांगुली का कार्यकाल

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गांगुली का BCCI अध्यक्ष के पद पर कार्यकाल सिर्फ 2020 तक ही होगा।

    गांगुली पांच साल से बंगाल क्रिकेट के अध्यक्ष हैं। ऐसे में बोर्ड में 6 साल तक किसी पद पर रहने के बाद उन्हें कूलिंग ऑफ (आराम) दिया जाएगा।

    नियमों के मुताबिक बोर्ड में कोई भी सदस्य 9 साल तक किसी भी पद पर बना रह सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली
    रवि शास्त्री

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: सीरीज़ जीत पर रहेंगी भारत की नज़रें, जानें संभावित टीमें विराट कोहली
    क्या अब ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं करना चाहते हैं स्टीव स्मिथ? कही ये बड़ी बात स्टीव स्मिथ
    इस अभिनेत्री से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर मनीष पांडे, डेट भी आई सामने बॉलीवुड समाचार
    सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के बाद कप्तान कोहली ने बताया, कैसे मिलती है प्रेरणा विराट कोहली

    सौरव गांगुली

    पंड्या-राहुल के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- हम सब इंसान हैं गलतियां हो जाती हैं कॉफी विद करण
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद वडोदरा
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को जोड़ा अपने साथ IPL 12
    सौरव गांगुली ने किया प्रेडिक्शन, इन टीमों को बताया वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट क्रिकेट समाचार

    रवि शास्त्री

    एडिलेड में जीत के बाद बोले रवि शास्त्री, 'तेल लेने जाए अभ्यास खिलाड़ियों को चाहिए आराम' क्रिकेट समाचार
    टीम चयन को लेकर कोहली के समर्थन में आए कोच रवि शास्त्री, आलोचकों पर साधा निशाना भारत की खबरें
    ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का भारतीय टीम को मिलेगा इनाम, हर खिलाड़ी को मिलेगा कैश अवार्ड विराट कोहली
    विश्व कप में चार नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं विराट कोहली- रवि शास्त्री विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025